Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»किडनी रोग के पीछे धरती का तापमान भी है एक कारण – रिसर्च
    सेहत

    किडनी रोग के पीछे धरती का तापमान भी है एक कारण – रिसर्च

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बदलते लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और तनाव की वजह से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं. इनमें हार्ट और किडनी डिजीज  कॉमन हैं. लेकिन अब एक नई स्टडी में तापमान यानी टेम्प्रेचर में बदलाव और किडनी रोग के बीच संबंधों का पता चला है. इसके मुताबिक किडनी रोगों के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले 7.4 प्रतिशत मामले तापमान बढ़ने की वजह से होते हैं. इस स्टडी का निष्कर्ष ‘द लैंसेट रीजनल हेल्थ-अमेरिका’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

    यह स्टडी साल 2000 से 2015 के बीच ब्राजील में बड़े ही व्यापक पैमाने पर की गई है. ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के प्लैनेटरी हेल्थ सेंटर के प्रोफेसर युमिंग गुओ के नेतृत्व में की गई स्टडी में पहली बार बढ़ते तापमान और किडनी रोग के रिस्क की गणना की गई है. इसके लिए ब्राजील के 1816 शहरों और कस्बों में स्थित अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों के डाटा जुटाए गए.

    प्रसिद्ध मेडिकल पत्रिका द लैंसेट में साल 2017 में प्रकाशित एक आर्टिकल में बताया गया था कि किडनी संबंधी रोग पूरी दुनिया में पब्लिक हेल्थ के लिए चिंता का कारण बन रहे हैं. उस साल वर्ल्ड में करीब 26 लाख लोगों की मौत किडनी की बीमारी की वजह से हुई थी. खास बात यह कि किडनी रोग से मौतों में पिछले दशक की तुलना में 26.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इस बात के संकेत मिले कि इस वृद्धि में तापमान बढ़ने का भी कुछ योगदान रहा.

    किन लोगों पर रहा सबसे ज्यादा इफैक्ट?
    इस स्टडी में किडनी रोग से पीड़ित 27 लाख 26 हजार 886 लोगों के रिकॉर्ड को शामिल किया गया. प्रोफेसर गुओ के अनुसार, दैनिक औसत तापमान में प्रति एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से किडनी रोग का प्रसार भी एक प्रतिशत बढ़ा. इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं, 4 साल से कम उम्र के बच्चों और 80 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों पर हुआ.

    किन देशों पर खास देना जरूरी?
    रिसर्चर्स ने सुझाव दिया है कि जलवायु परिवर्तन संबंधी सरकारी नीतियों के निर्धारण में महिलाओं, बच्चों, किशोरों और बुजुर्गो को ध्यान में रखने की तत्काल जरूरत है. प्रोफेसर गुओ ने कहा कि इसके अलावा मध्य आय वर्ग वाले देशों पर खास ध्यान देने की जरूरत है, जहां हीट वार्निग सिस्टम को विश्वसनीय बनाने की अभी भी जरूरत बनी हुई है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांधी मैदान बम ब्लास्ट: बेउर जेल की ‘काल कोठरी’ में गए फांसी की सजा पाए चारों कैदी, सदमे में खाना पानी छोड़ा
    Next Article पूर्वी इंडोनेशिया में समुद्र के अंदर 5.7 तीव्रता का भूकंप

    Related Posts

    झारखंड

    हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देना हमारा लक्ष्य : DC भजंत्री

    June 11, 2025
    Facts

    स्वास्थ्य के लिए जरूरी है फलों का सही तरीके से सेवन करना

    June 8, 2025
    Facts

    थिक हेयर ग्रोथ के लिए चमत्कारी घरेलू नुस्खा, बाल बनेंगे घने और मजबूत

    June 7, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.