Patna : किशनगंज और अररिया में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 42 किमी दूर नर्सिंगदी में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई।
भूकंप के अचानक झटकों से लोग घरों से बाहर भागे और सुरक्षित स्थानों की ओर गए। घरों में लगे पंखे, दरवाजे और बर्तन हिलने लगे। झटके कुछ ही सेकेंड में रुक गए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अब तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत को भूकंप प्रभावित 5 जोनों में बांटा गया है। इसमें बिहार का उत्तरी हिस्सा जोन-5 और अन्य जोन-3, 4 में शामिल हैं। देश का 59% हिस्सा भूकंप जोखिम वाले क्षेत्र में आता है।

Also Read : IND vs SA टेस्ट : कप्तान शुभमन गिल दूसरे मैच से भी बाहर, ऋषभ पंत संभालेंगे कप्तानी
Also Read : हाइवा के नीचे फंस कर 30 फीट तक खिंचाया स्टील प्लांट का कर्मचारी, फिर…
Also Read : बांग्लादेश और कोलकाता में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

