Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 12:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»कुंभ मेले में परिवार से बिछड़े दुर्गा चरण, सोशल मीडिया ने कराई घर वापसी… जानें कैसे
    गिरिडीह

    कुंभ मेले में परिवार से बिछड़े दुर्गा चरण, सोशल मीडिया ने कराई घर वापसी… जानें कैसे

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा चरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक भावनात्मक खबर सामने आई है। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले दुर्गा चरण इस साल कुंभ मेले में अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। परिवार से अलग होने के बाद वे गिरिडीह के सरिया प्रखंड के कपिलो गांव तक पहुंच गए और यहीं रहने लगे।

    दुर्गा चरण केवल ओड़िया भाषा बोलते थे और उन्हें न तो घर का पता याद था, न ही परिवार का मोबाइल नंबर। उन्हें अपने परिवार की याद लगातार सताती थी। ऐसे में गांव के लोगों ने उनकी मदद का फैसला किया।

    गांव के शिक्षक अजय कुमार महतो ने इस दिशा में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने दुर्गा चरण की तस्वीर और जानकारी को अंग्रेजी, हिंदी और ओड़िया तीन भाषाओं में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट के कुछ घंटे बाद ही ओडिशा से संपर्क आने लगे, और आखिरकार दुर्गा चरण के परिजन मिल गए।

    करीब 9 महीने बाद जब दुर्गा चरण अपने परिवार से मिले, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे और भाई को गले से लगाकर रोते हुए स्वागत किया।

    गांव की यमुना भुइंया ने दुर्गा चरण को अपने घर में शरण दी थी, जहां वे मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया और ग्रामीणों की मदद से आखिरकार वे अपने घर और परिवार तक लौट सके।

    Also Read : भ्रष्टाचार के मामले में अभियंता विनोद कुमार राय के खिलाफ चार्जशीट, पत्नी बबली राय फरार

     

     

    अजय कुमार महतो ओड़िशा कपिलो गांव कुंभ मेला गिरिडीह झारखंड न्यूज दुर्गा चरण परिवार से मिलन बिछड़ा व्यक्ति मानवता शिक्षक सुंदरगढ़ सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब जाना अब और आसान, लॉन्च हुआ नया KSA ई-वीजा प्लेटफॉर्म
    Next Article पेड़ की डाल गिरने से बाइक सवार की मौ’त, माता-पिता जख्मी

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में नो एंट्री विरोध प्रदर्शन : पुलिस पर पथराव के आरोप में 16 गिरफ्तार

    October 30, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार

    October 30, 2025
    झारखंड

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सीईओ का बड़ा निर्देश- पैतृक मैपिंग से पक्की करें पहचान

    October 30, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में नो एंट्री विरोध प्रदर्शन : पुलिस पर पथराव के आरोप में 16 गिरफ्तार

    October 30, 2025

    जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार

    October 30, 2025

    श्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या

    October 30, 2025

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सीईओ का बड़ा निर्देश- पैतृक मैपिंग से पक्की करें पहचान

    October 30, 2025

    हर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.