Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 3:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका : बस का इंतजार कर रहे 7 लोगों को पिकअप वैन ने रौंदा, 4 की मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका : बस का इंतजार कर रहे 7 लोगों को पिकअप वैन ने रौंदा, 4 की मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका । मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्यमार्ग पर जामजोड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन ने बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के सात लोगों को रौंद दिया। दो महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेजकर वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    दुर्घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार मृतकों में जामजोड़ी गांव के गायना मुर्मू (30),  फूआ रासन मुर्मू (45), आगोइजोरी गांव के धनेश्वर मरांडी(52) और  होपनी सोरेन शामिल हैं। जबकि घायलों में गायना का 10 वर्षीय पुत्र सुशील मुर्मू, बेटी सरिता मुर्मू और पत्नी नूनी सोरेन शामिल हैं। सुशील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह धनेश्वर मरांडी और उनके परिवार के लोग एक बीमार रिश्तेदार को देखने पश्चिम बंगाल के तितरमुड़ी गांव जाने के लिए सड़क केे किनारे खड़े बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन आई और सातों लोगों को कुचल दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस काे दी गई।

    डीएसपी संतोष कुमार सहित टोंगरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह सदल-बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच दुर्घटना की खबर जब स्थानीय लोगों को पता चली तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने यातायात जाम कर दिया। डीएसपी संतोष कुमार, थाना प्रभारी दिनेश सिंह और सीओ महेश्वर महतो ने लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाया-बुझाया। साथ ही प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये तत्काल मुआवजा दिया गया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : छापेमारी कर पुलिस ने जब्त की शराब व जावा महुआ
    Next Article रांची : दीवार फांदकर भागने की कोशिश में कैदी की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    आईसीएसई रिजल्ट 2026: धनबाद की बेटियों ने गाड़ा झंडा, अंशिका और कोशिकी बनीं झारखंड स्टेट टॉपर

    April 30, 2026
    जामताड़ा

    मेहनत को मिला मान, संत एंथोनी विद्यालय में श्रमिकों को सम्मान

    April 30, 2026
    झारखंड

    बुंडू में बिजली संकट पर आर-पार की जंग: आजसू का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर हटाने और ब्याज माफी की मांग

    April 30, 2026
    Latest Posts

    आईसीएसई रिजल्ट 2026: धनबाद की बेटियों ने गाड़ा झंडा, अंशिका और कोशिकी बनीं झारखंड स्टेट टॉपर

    April 30, 2026

    मेहनत को मिला मान, संत एंथोनी विद्यालय में श्रमिकों को सम्मान

    April 30, 2026

    CISCE Result 2026: फर्रुखाबाद के मेधावियों का जलवा, मेघल और चक्रेश ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर जिले में किया टॉप

    April 30, 2026

    बुंडू में बिजली संकट पर आर-पार की जंग: आजसू का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर हटाने और ब्याज माफी की मांग

    April 30, 2026

    रांची विश्वविद्यालय : वाणिज्य विभाग में नेट जेआरएफ कोचिंग शुरू, छात्रों को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.