Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 4:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बकाया नहीं मिला, रिनपास में भर्ती 51 मानसिक रोगियों को बस से भेजा गया बिहार
    झारखंड

    बकाया नहीं मिला, रिनपास में भर्ती 51 मानसिक रोगियों को बस से भेजा गया बिहार

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कांके स्थित रिनपास में भर्ती 51 मानसिक रोगियों को सोमवार को बस से बिहार भेजा गया. इनमें 29 महिला व 22 पुरुष मरीज हैं. रिनपास निदेशक जयति सिमलई की पहल पर इन मरीजों को बिहार के कोईलवर स्थित भोजपुर आरोग्यशाला भेजा गया है. मौके पर रिनपास निदेशक डॉ जयति सिमलई,वरीय मनोचिकित्सक सिद्धार्थ सिन्हा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विनोद महतो, डॉ अमूल रंजन, डिप्टी डायरेक्टर सीमा सिह, डॉ अमित शर्मा, डॉ अभिषेक प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे. दरअसल बिहार सरकार पर रिनपास का 1 अरब 23 करोड़ 99 लाख 23 हजार 311 रुपये बकाया है. इसे देखते हुए बिहार के मरीजों को रिनपास में भर्ती करना बंद कर दिया गया है.

    बकाया नहीं मिलने के कारण बिहार के मरीजों की भर्ती बंद – डॉ जयति सिमलई
    रिनपास निदेशक डॉ जयति सिमलई ने बताया कि बिहार के 51 मरीजों को भोजपुर आरोग्यशाला सुरक्षित भेज दिया गया है. बिहार से आने वाले मरीजों का रिनपास में इलाज पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है. ओपीडी में उनका प्रारंभिक उपचार किया जाता रहेगा. उसके साथ-साथ दवा भी मुफ्त दी जायेगी. लेकिन बिहार सरकार से बकाया नहीं मिलने के कारण वहां के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है. वरीय मनोचिकित्सक सिद्धार्थ सिन्हा ने बताया कि मेरे वार्ड 1 और 2 से 11 मरीजों को भेजा गया है. लंबे समय से इनका इलाज चल रहा था.

    बिहार ने मरीजों की भर्ती से मना किया गया था
    नया झारखंड बनने के बाद बिहार में मानसिक रोगियों के इलाज के लिए कोई अस्पताल नहीं था. जिसके कारण बिहार से आने वाले मानसिक रोगियों का इलाज रिनपास में किया जाता रहा. अगस्त 2018 तक बिहार के मानसिक रोगियों का इलाज रिनपास में होता रहा. बिहार सरकार पर वहां के रोगियों के इलाज का खर्च सवा अरब रुपये हो गया. बकाया मांगने पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की चिट्ठी आई. जिसमें कहा गया कि कोइलवर भोजपुर में मानसिक रोग अस्पताल खुल गया है. इसलिए रिनपास बिहार के मरीजों का इलाज ना करें. उस पत्र के बाद रिनपास ने बिहार के मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार: दस लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार
    Next Article रांची:झारखंड : विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.