Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 12:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»श्रीलंका : आर्थिक हालात खराब होने से लगातार सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति आवास छोड़ कर भागे
    झारखंड

    श्रीलंका : आर्थिक हालात खराब होने से लगातार सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति आवास छोड़ कर भागे

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलंबो : श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब होने से लगातार सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालातों से परेशान प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को चारों तरफ से घेरकर कब्ज कर लिया. जिसके बाद उन्हें अपना घर छोड़कर भागना पड़ा

    . वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है. वह स्पीकर से संसद को बुलाने का भी अनुरोध कर रहे हैं.

    इससे पहले कहा गया था कि श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया है. यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था.

    पुलिस के मुताबिक पश्चिमी प्रांत में सात पुलिस संभागों में कर्फ्यू लगाया गया था जिसमें नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं. यह कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक लागू किया गया था.

    पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सी डी विक्रमरत्ने ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा, जिन क्षेत्रों में पुलिस कर्फ्यू लागू किया गया है, वहां रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही रहना चाहिए और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार की नीतियों में दिख रहे तुष्टीकरण की आग : प्रतुल शाहदेव
    Next Article सिमडेगा : महिला चिकित्सक ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    रांची रेल मंडल : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में नए ठहराव की शुरुआत

    August 7, 2025
    गुमला

    गुमला की बेटी शुभांगी को राष्ट्रपति भवन से मिला 15 अगस्त का निमंत्रण

    August 7, 2025
    झारखंड

    झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र की 12 ठिकानों पर चल रही ED की छापेमारी

    August 7, 2025
    Latest Posts

    CRPF की बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, 15 घायल

    August 7, 2025

    रांची रेल मंडल : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में नए ठहराव की शुरुआत

    August 7, 2025

     किसानों के हितों पर नहीं होगा कोई समझौता, कीमत चुकानी पड़ी तो भी तैयार : PM मोदी 

    August 7, 2025

    ट्रक की चपेट में आने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौ’त

    August 7, 2025

    आंगनबाड़ी केंद्रों में अब खेल-खेल में होगी पढ़ाई, बच्चों को मिलेगी प्री-प्राइमरी किट की सौगात

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.