Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ग्राम प्रधानों की उपेक्षा के कारण जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा योजनाओं का उचित लाभ : शिवलाल
    झारखंड

    ग्राम प्रधानों की उपेक्षा के कारण जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा योजनाओं का उचित लाभ : शिवलाल

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : राजस्व ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों के अधिकार के प्रति शासन-प्रशासन उपेक्षापूर्ण नीति अपना रही है. इसी का परिणाम है कि केंद्र तथा राज्य सरकार के सौजन्य से जनहित में संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाता है. इतना ही नहीं उपयोगी योजनाओं का निर्माण कार्य भी उपयुक्त स्थल पर नहीं हो रहा है. आय, आवासीय, जाती प्रमाण पत्र व भूमि सत्यापन प्रपत्र में भी ग्राम प्रधान के अनुशंसा के बगैर ही निर्गत की जा रही है. यह बातें मंगलवार को जामताड़ा स्थित गांधी मैदान में संपन्न ग्राम प्रधान संघ जिला कमेटी की बैठक में जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू ने कही. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े योजना का चयन या क्रियान्वयन के पूर्व ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन होना अनिवार्य है, लेकिन जिले में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है. इन सभी अनियमिताओं को शासन-प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है.

     

    प्रमंडल स्तर पर होगा धरना-प्रदर्शन

    उन्होंने कहा कि अनुसूचित जिले में परंपरागत व्यवस्था सशक्त एवं समृद्ध बने तथा ग्राम प्रधान को मिले अधिकार को प्रभावकारी बनाने के लिए पहले प्रखंड स्तर पर इसके बाद जिला तथा प्रमंडल स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर संथाल परगना के सभी जिला तथा प्रखंड संगठन पदाधिकारी से वार्ता कर तैयारी पूरी की जा रही है. प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड से शुरू होगी.

    ग्राम प्रधान अपने अधिकार से हैं अनभिज्ञ- अजीत दुबे

    जिला अध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम में अनुसूचित जिले के ग्राम प्रधान को विकास योजनाओं को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान की है. शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण आज भी ग्राम प्रधान अपने अधिकार से अनभिज्ञ है जिसका खामियाजा सीधे आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

    एसपीटी ग्राम प्रधान धरना प्रदर्शन राजस्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो: डीसी ने जनता दरबार लगाकर सुनी फरियादियों की समस्या
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 11 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    झारखंड

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025
    Latest Posts

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.