Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 1:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हरियाणा में डीएसपी की हत्या, खनन माफिया के गुर्गों ने चढ़ाई गाड़ी, मौके पर ही चली गई सुरेंद्र सिंह की जान
    जोहार ब्रेकिंग

    हरियाणा में डीएसपी की हत्या, खनन माफिया के गुर्गों ने चढ़ाई गाड़ी, मौके पर ही चली गई सुरेंद्र सिंह की जान

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेवात : नूंह में खनन माफिया कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस को ठेंगा दिखाने वाले खनन माफिया के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली है। एक खनन माफिया के गुर्गों ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र के गांव पचगांव की है। गांव से सटी अरावली की पहाड़ी पर अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना डीएसपी (तावडू) सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को मिली थी।

    इसी सूचना पर मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर पहाड़ी के पास खड़े डंपर, उनके चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे। वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नूंह वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। डीएसपी मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अरावली की पहाड़ियों में खनन पर रोक लगा दी गई थी। बावजूद इसके खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कानून को चुनौती देते हुए लगातार खनन का खेल जारी रहा। सूत्र बताते हैं कि इस खेल में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। अब डीएसपी की हत्या के बाद ऐसे ही कई सवाल उठ रहे हैं।

    Crime news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैसों की खातिर झारखंड के नवजात को बेचा जाता था दिल्ली में, 5 महिला समेत 7 गिरफ्तार
    Next Article News 11 के मालिक अरूप चटर्जी को हाईकोर्ट से मिली राहत, धनबाद पुलिस ने भेजा था जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : हजारीबाग पुलिस ने चतरा में किया कुख्यात उत्तम यादव का एनका’उंटर

    September 20, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025

    पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 20, 2025

    रेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति

    September 20, 2025

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.