Johar Live Desk : हम में से ज़्यादातर लोग केला खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है? हाल ही में आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स ने केले के छिलके से बनी चाय को “सुपरहेल्दी ड्रिंक” बताया है।
केले के छिलके की चाय के फायदे
- तनाव और एंग्जायटी करे कम: इसमें ट्रिप्टोफैन नामक तत्व होता है, जो मूड को बेहतर बनाकर स्ट्रेस कम करता है।
- नींद लाने में मददगार: रात को सोने से पहले यह चाय पीने से अच्छी नींद आती है।
- पाचन ठीक रखे: इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है।
- ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल: पोटैशियम की भरपूर मात्रा हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करती है।
- वजन घटाने में सहायक: कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर भूख को कंट्रोल करता है और वजन कम करने में मदद करता है।
- चेहरे पर लाए ग्लो: एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C से त्वचा निखरती है और झुर्रियां कम होती हैं।
- दिल के लिए भी फायदेमंद: यह चाय कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल को स्वस्थ रखती है।
कैसे बनाएं केले के छिलके की चाय?
- एक पका हुआ केला लें और उसका छिलका अच्छी तरह धो लें।
- छिलके को छोटे टुकड़ों में काटें।
- दो कप पानी में इसे दालचीनी के साथ 10-15 मिनट तक उबालें।
- छानकर शहद मिलाएं और गर्मागर्म चाय पिएं।
तो अगली बार जब आप केला खाएं, उसका छिलका न फेंकें – उसे इस्तेमाल करें एक स्वादिष्ट और सेहतमंद चाय बनाने के लिए!
Also Read : Sanchar Saathi ऐप अब 22 भाषाओं में उपलब्ध, 24 घंटे में रोकी गईं 1.35 करोड़ फर्जी कॉल्स
Also Read : झारखंड के हर गांव को आत्मनिर्भर बनाना सीएम हेमंत का लक्ष्य : दीपिका पांडेय सिंह