Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»डिहाइड्रेशन को हल्के में न लें, जानलेवा हो सकती है जरा सी अनदेखी
    सेहत

    डिहाइड्रेशन को हल्के में न लें, जानलेवा हो सकती है जरा सी अनदेखी

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पूरे भारत में गर्मी अब अपने चरम पर है। हालांकि अब भी बीच-बीच में बारिश और तूफान के चलते मौसम में बदलाव देखा जाता है लेकिन अधिकांश समय तेज चिलचिलाती धूप अब लोगों का जीना बेहाल किए हुए है। अब जैसे जैसे गर्मी और बढ़ेगी, लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या भी सामने आने लगेगी। वैसे घबराने की बात नहीं है क्योंकि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या कोई नई बात नहीं है। हां, इस पर ध्यान न दिया जाए और कारगर उपाय न किए जाएं तो यह खतरनाक साबित हो सकती है।

    डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी

    डिहाइड्रेशन को ऐसे समझें कि यह एक प्रकार से शरीर में मौजूद पानी की कमी है। पसीने के रूप में पानी, मूत्र और मल के जरिए शरीर से निकलता रहता है तो इसकी भरपाई भी होती रहनी चाहिए। शरीर के तापमान को सामान्य रखने के लिए शरीर में पानी की जरूरत होती है। अब यदि आप कम पानी पीते हैं तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

    डिहाइड्रेशन के क्या हैं लक्षण

    डिहाइड्रेशन होने और समय पर इसकी पूर्ति न की जाए या हीट स्ट्रोक आ जाए तो इस कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। लेकिन पता समय से चल जाता है कि आपको डिहाइड्रेशन होने लगा है या नहीं। बस अपने शरीर के कुछ लक्षण पर ध्यान देने की जरूरत होती है। यह खतरनाक स्तर पर आ जाए तो व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगते हैं। उसकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है। सिरदर्द की समस्या शुरू हो जाती है।

    शरीर में पानी एक बेहद आवश्यक तत्व है। इसकी कमी के चलते व्यक्ति की त्वचा रूखी हो जाती है। होंठ भी फटने लगते हैं. आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है यह जांचने का एक आम तरीका यह भी है कि यह ध्यान दें कि पिछले कितने समय से आप पेशाब के लिए नहीं गए हैं। आमतौर पर 4 घंटे के भीतर आपको टॉयलेट जाना चाहिए। पेशाब का न आना भी शरीर में डिहाइड्रेशन बताता है।

    गर्मियों में इससे बचने के उपाय क्या हैं

    -महिलाओं को रोजाना करीब 2.5 लीटर और पुरुषों को 3 लीटर पानी कम-से-कम पीना चाहिए यानी तीन से चार सामान्य बोतल जिसका इस्तेमाल आजकल किया जाता है, पीना चाहिए।

    -कहीं आपको यह तो नहीं लगता है कि प्यास नहीं महसूस हो रही है तो इसका मतलब शरीर में पानी पूर्ण रूप से है। जान लें कि आपका शरीर तरल पदार्थ की जरूरत को प्यास के रूप में हर बार जाहिर ही करेगा यह कोई जरूरी नहीं है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में तरल पदार्थ लेते रहें।

    -डिहाइड्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ जैसी चीजों का सेवन करने को दे सकते हैं। अगर आप कठिन एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं तो इसके दौरान हर 15-20 मिनट पर आपको थोड़ा बहुत तरल पदार्थ सेवन करने की जरूरत होती है।

    -तमाम उपाय कर लें और तब भी डिहाइड्रेशन हो जाए तो सबसे पहले तो शरीर को पूरा आराम दें। गहरी सांस लें। किसी ठंडी जगह या पेड़ के नीचे यानी किसी शेड में आराम करें।

    Helth news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशनिदेव की दृष्टि क्यों मानी जाती हैं अनिष्टकारक?, क्या हैं रहस्य
    Next Article खुफिया एजेंसियों ने रेलवे को उसके सिस्टम में वायरस होने को लेकर अलर्ट किया

    Related Posts

    झारखंड

    हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देना हमारा लक्ष्य : DC भजंत्री

    June 11, 2025
    झारखंड

    शादीशुदा महिला के पति पर हमला, आरोपी ने खुद को बताया ऑरिजनल पति

    June 10, 2025
    Facts

    स्वास्थ्य के लिए जरूरी है फलों का सही तरीके से सेवन करना

    June 8, 2025
    Latest Posts

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025

    दो बाइक की जोरदार टक्कर में चली गई एक महिला की जान

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.