Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में दिवाली का उत्साह चरम पर है। लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइट्स और सजावट से सजा रहे हैं। लेकिन, सभी की एक ही प्रार्थना है कि इस बार बारिश न हो, ताकि नवरात्रि की तरह दिवाली का रंग फीका न पड़े। इस बीच, रांची मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, दिवाली के दिन आसमान में हल्के बादल तो दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
लातेहार में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री
पिछले 24 घंटों में झारखंड में ठंड बढ़ गई है। शाम 6 बजे के बाद मौसम में ठंडक इतनी बढ़ गई है कि बिना शॉल या स्वेटर के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रांची, खूंटी और लातेहार जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (रविवार के आंकड़े)
- रांची : अधिकतम 30°C, न्यूनतम 19°C, AQI 114
- जमशेदपुर : अधिकतम 33°C, न्यूनतम 21°C, AQI 139
- धनबाद : अधिकतम 33°C, न्यूनतम 22°C, AQI 108
- बोकारो : अधिकतम 32°C, न्यूनतम 21°C, AQI 130
मध्य और दक्षिणी जिलों में हल्के बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे मध्य और दक्षिणी जिलों में आज दोपहर के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। बादलों के कारण दोपहर में ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम और भी सुहावना हो सकता है।

Also Read : वेज की जगह नॉन-वेज चला गया पार्सल, सनक में ठोक दिया विजय को गोली, मौ’त