Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 6:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, दो हफ्ते में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम
    झारखंड

    निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, दो हफ्ते में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निजी स्कूलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : जिले में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अब वे स्कूल जो अभिभावकों पर खास दुकानों से किताब, ड्रेस, जूते, बैग आदि खरीदने का दबाव बनाते हैं, उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। जिलाधिकारी माधवी मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि स्कूल परिसर में भी किताबें बेचना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे स्कूलों को बख्शा नहीं जाएगा।

    DC ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि सभी निजी स्कूलों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाए। इसके बाद उल्लंघन पाए जाने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

    किताबों की MRP जांच अनिवार्य

    कुछ स्कूल बिना अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) छापे किताबें बेच रहे हैं, जो नियमों का घोर उल्लंघन है। DC ने निर्देश दिया है कि किताबों की MRP की ऑनलाइन जांच करवाई जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    जानबूझकर मनमानी करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई

    DC  ने कहा कि यदि कोई स्कूल जानबूझकर एक ही दुकान से सामान खरीदने का दबाव बना रहा है या खुद उसका फायदा उठा रहा है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। गलती से हुई गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा, लेकिन जानबूझकर मनमानी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

    फीस बढ़ोतरी और सुरक्षा पर भी नजर

    DC  ने स्कूलों में अचानक फीस वृद्धि, स्कूली वाहनों की फिटनेस, कर्मचारियों के चरित्र प्रमाण पत्र और बच्चों के स्कूल बैग के वजन की भी औचक जांच के निर्देश दिए हैं। डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि “बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना अभिभावकों के लिए चुनौती है। निजी स्कूलों द्वारा फीस, किताबें, ड्रेस और अन्य वस्तुओं के नाम पर मनमानी नहीं होने दी जाएगी।”

    Also Read : मइयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उठाए सवाल

     

     

    arbitrary fees buying books and dress District Administration District Education Officer District Education Superintendent District Magistrate Madhavi Mishra dress code pressure Education Department education rules Jharkhand Education MRP investigation MRP जांच parents' complaint rule violation sale of books school action school guidelines school investigation school recognition school rules अभिभावकों की शिकायत किताब ड्रेस खरीदना किताबों की बिक्री जिला प्रशासन जिला शिक्षा अधीक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी जिलाधिकारी माधवी मिश्रा झारखंड शिक्षा ड्रेस कोड दबाव Private school निजी स्कूल नियम उल्लंघन मनमानी फीस शिक्षा नियम शिक्षा विभाग स्कूल कार्रवाई स्कूल गाइडलाइन स्कूल नियम स्कूल मान्यता स्कूलों की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमइयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उठाए सवाल
    Next Article आजसू पार्टी में कई बुद्धिजीवियों और युवाओं की हुई एंट्री, सुदेश महतो ने किया स्वागत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    1 सितंबर से बदलेगी टीएमएच में डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट व्यवस्था…

    July 30, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद

    July 30, 2025
    झारखंड

    जन्म प्रमाण पत्र घोटाला बेनकाब, नगर निगम की छापेमारी में दुकान सील

    July 30, 2025
    Latest Posts

    1 सितंबर से बदलेगी टीएमएच में डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट व्यवस्था…

    July 30, 2025

    भारत ने फिर ठुकराया पाकिस्तान से मुकाबला, WCL सेमीफाइनल रद्द

    July 30, 2025

    झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद

    July 30, 2025

    Land For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारीज हुआ यह आवेदन

    July 30, 2025

    जन्म प्रमाण पत्र घोटाला बेनकाब, नगर निगम की छापेमारी में दुकान सील

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.