Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 5:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : सौ रुपये के लिए पति-पत्नी में विवाद, फायरिंग में भतीजी की मौत
    झारखंड

    पलामू : सौ रुपये के लिए पति-पत्नी में विवाद, फायरिंग में भतीजी की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के धुटूआ गांव में बुधवार सुबह आठ बजे उदयनाथ सिंह की बंदूक से गोली चल जाने के कारण 14 वर्षीय सुप्रिया कुमारी की मौत इलाज के दौरान नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में हो गई। पुलिस ने आरोपित को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

    लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है। गांव में मंगलवार की रात में बारात आई थी। इसी दौरान घुटूवा पंचायत की पूर्व समिति सदस्य कांति देवी के पति उदयनाथ सिंह नशे की हालत में गांव के ही गणेशी सिंह से 100 रुपये मांगकर ढोल बजाने वाले को दे दिया था। बुधवार को सुबह गणेशी सिंह उदयनाथ सिंह से दिए पैसे वापस मांगने लगा तो उसने पत्नी कांति देवी से पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी।

    गुस्से में उदय सिंह ने घर से बंदूक निकाली। पति-पत्नी में बंदूक की छीना-झपटी करने लगे। इस दौरान गोली चल गई और बगल में खड़ी सुप्रिया कुमारी के सीने में जाकर लग गई। आनन-फानन में घायल सुप्रिया को नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका सुप्रिया उदय नाथ सिंह के रिश्ते में भतीजी थी। वह मंगलवार को ही बुआ के घर से वापस घुटूवा गांव आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेज दिया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करें : हेमंत
    Next Article हजारीबाग : पीएलएफआई के नाम पर दो करोड़ की लेवी मांगने वाले दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    NHAI की लापरवाही से जलमग्न हुआ टाटा-रांची हाईवे, आवागमन पूरी तरह ठप

    June 19, 2025
    क्राइम

    केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    NHAI की लापरवाही से जलमग्न हुआ टाटा-रांची हाईवे, आवागमन पूरी तरह ठप

    June 19, 2025

    केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    June 19, 2025

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन

    June 19, 2025

    ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

    June 19, 2025

    झारखंड में गौ सेवा आयोग एक विजन के तहत आगे बढ़ रहा : शिल्पी नेहा तिर्की

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.