Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 12:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका के इन दो होटलों में चल रहा था गंदा काम
    झारखंड

    दुमका के इन दो होटलों में चल रहा था गंदा काम

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होटलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka :  शहर में SDM कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। दुमका नगर थाना क्षेत्र के दो होटलों में बीती रात छापेमारी की, जिसमें से एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है और सभी से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है।

    यह छापेमारी रात नौ से दस बजे के बीच की गई। सबसे पहले भागलपुर रोड स्थित होटल साकेत में पुलिस टीम पहुंची। यहां अलग-अलग कमरों में ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान होटल में रह रही तीन युवतियों ने खुद को कोलकाता की निवासी बताया और कहा कि वे अपने काम के सिलसिले में दुमका आई हैं।

    इसके बाद छापेमारी टीम नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित मत्स्यगंधा गेस्ट हाउस पहुंची। यहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पहले से थी। छापेमारी के दौरान यहां चार युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। होटल के रजिस्टर में लड़कियों की एंट्री दर्ज नहीं थी और कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यहां सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पकड़ी गई युवतियां पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले और दुमका के आसपास के इलाकों की रहने वाली हैं। हालांकि वे पूछताछ के दौरान खुद को इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा बताने की कोशिश कर रही थीं।

    SDM कौशल कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस में अवैध गतिविधियां हो रही थीं। होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नगर थाना प्रभारी को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

    Also Read : बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती

    Also Read : धरती आबा जनभागीदारी अभियान का हुआ शुभारंभ, आदिवासी क्षेत्रों में लगेगा 275 से ज्यादा शिविर

    Also Read : रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बनेगा बैडमिंटन कोर्ट

    Also Read : CM नीतीश ने तीन प्रमुख नेताओं के साथ की गोपनीय बैठक

    Also Read : रांची में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा, तीन दिनों में 17 नए केस

    Also Read : झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC पर लगाया 1 लाख रुपये जुर्माना, अपील खारिज

    Also Read :  अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’

    Also Read :  थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने की फा’यरिंग

    Also Read :  BIT मेसरा छात्र की मौ’त पर हाईकोर्ट में आज इतने बजे होगी सुनवाई

    City Police Station Dumka dumka news Dumka raid event management Hotel Saket illegal activity jharkhand crime news Matsyagandha Guest House police action SDM Kaushal Kumar SEX RACKET sex racket in hotel West Bengal अवैध गतिविधि इवेंट मैनेजमेंट एसडीएम कौशल कुमार झारखंड क्राइम न्यूज दुमका छापेमारी दुमका समाचार नगर थाना दुमका पश्चिम बंगाल पुलिस कार्रवाई मत्स्यगंधा गेस्ट हाउस सेक्स रैकेट होटल में सेक्स रैकेट होटल साकेत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती
    Next Article JTET में भाषा को लेकर छिड़ा विवाद, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.