Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 11:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»10 हजार रुपये नहीं मिले? इस दिन आएगा पैसा महिलाओं के खाते में
    बिहार

    10 हजार रुपये नहीं मिले? इस दिन आएगा पैसा महिलाओं के खाते में

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

    शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से इन महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए करीब 7500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।

    सरकार ने ऐलान किया है कि जो महिलाएं अभी तक योजना का लाभ नहीं ले सकी हैं, उनके खातों में 3 अक्टूबर 2025 को 10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ किया कि हर परिवार की एक महिला को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

    दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद का वादा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जो महिलाएं इस राशि का सही उपयोग कर रोजगार शुरू करेंगी या आगे बढ़ेंगी, उन्हें भविष्य में दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इससे वे अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकेंगी या मौजूदा व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगी।

    प्रधानमंत्री की मौजूदगी बनी खास बात

    गौरतलब है कि 29 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा की थी। योजना के औपचारिक शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इसे एक गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि राज्य और केंद्र मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।

    महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे इस धनराशि का उपयोग रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में करें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है।

    Also Read : 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम… जानिए कौन-कौन से

    DBT योजना नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार बिहार चुनाव 2025 बिहार महिला योजना बिहार सरकारी योजना महिला आत्मनिर्भर योजना महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना स्वरोजगार योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार STET 2025 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई
    Next Article दुर्गा पूजा के लिए राजधानी में रात्रि बस सेवा कल से शुरू

    Related Posts

    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हो रही जोरदार तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

    September 27, 2025
    बिहार

    बिहार STET 2025 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

    September 27, 2025
    बिहार

    दशहरा पर आरा शहर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

    September 27, 2025
    Latest Posts

    झारखंड जेल भर्ती 2025 : 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के लिए 7 नवंबर से आवेदन

    September 27, 2025

    रांची ACB में IPS अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी को ASP नियुक्ति

    September 27, 2025

    RBI के नए नियम : मृतक ग्राहकों के खातों और लॉकर के दावों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य

    September 27, 2025

    चीन के गांसु में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, राहत कार्य जारी

    September 27, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हो रही जोरदार तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

    September 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.