Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»कप्तान के रूप में धोनी की हुई वापसी, टीम से निकला ये खिलाड़ी…
    खेल

    कप्तान के रूप में धोनी की हुई वापसी, टीम से निकला ये खिलाड़ी…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तगड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि टीम की कप्तानी अब एमएस धोनी संभालेंगे।

    गायकवाड़ को यह चोट जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगी थी, और स्कैन रिपोर्ट में कोहनी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। उनके बाहर होने से न सिर्फ टीम की बल्लेबाजी को झटका लगा है, बल्कि नेतृत्व में भी बड़ा बदलाव हुआ है।

    यह दूसरी बार है जब आईपीएल के बीच सीजन में एमएस धोनी को कप्तानी संभालनी पड़ी है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी रविंद्र जडेजा के हटने के बाद धोनी ने कप्तानी संभाली थी।चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने ऋतुराज की कप्तानी में पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। सीजन की शुरुआत में उन्होंने मुंबई इंडियंस को हराया था, लेकिन इसके बाद टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल CSK पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।
    ऋतुराज का बतौर कप्तान सफर अब तक खास प्रभावशाली नहीं रहा है। पिछले सीजन में भी उनकी कप्तानी में सीएसके प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी।
    अब टीम की बागडोर एक बार फिर आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी के हाथों में है। धोनी ने सीएसके को अब तक पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023)। हालांकि, वह पिछले कुछ वर्षों से घुटने की चोट से परेशान रहे हैं। हाल ही में उनके परिवार – माता-पिता और पत्नी – को स्टेडियम में मैच देखने के लिए आते देखा गया था, जिससे उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी की वापसी टीम को प्लेऑफ की दौड़ में वापस ला पाती है, या यह सीजन भी सीएसके के लिए एक और भूलने लायक बन जाएगा

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसपना देखेंगे, तभी आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा : CM हेमंत सोरेन
    Next Article भाजपा से जुड़े शख्स ने करवाया भाजपा नेता अनिल का क’त्ल, सांसद फंड से होना था विवादित जमीन पर सड़क निर्माण

    Related Posts

    खेल

    IND vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय प्लेइंग XI में हुए चार बड़े बदलाव

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.