Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 10:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिउड़ी मां के दरबार में की पूजा
    झारखंड

    धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिउड़ी मां के दरबार में की पूजा

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धोनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिउड़ी मां के दरबार में पूजा-अर्चना की। धोनी काले रंग की कार से खुद ड्राइव कर बुंडू स्थित मंदिर पहुंचे। वहां डीएसपी ओमप्रकाश और एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। स्वागत में नगाड़ा भी बजाया गया।

    पूजा के दौरान मंदिर पुजारी मनोज पंडा ने बताया कि धोनी मां के दरबार में आकर आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते। आमतौर पर वे अकेले या दोस्तों के साथ आते हैं, लेकिन इस बार काफी समय बाद पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे।

    धोनी के मंदिर पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में प्रशंसक वहां पहुंच गए। सभी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। इस दौरान बुंडू पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। धोनी की माता दिउड़ी के प्रति गहरी आस्था रही है और वे हर खास मौके पर यहां पूजा करने आते हैं। आईपीएल सीजन के बाद से धोनी रांची में हैं और अक्सर जेएससीए स्टेडियम में नजर आते हैं।

    धोनी भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। उन्हें खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

    Also Read : पुणे में बैंक मैनेजर ने की आत्म’हत्या, नोट में काम के दबाव का जिक्र…

    Also Read :  गैंगस्टर चंदन सिंह ह’त्याकांड : 2 SI, 2 ASI और कई सिपाही सस्पेंड

    आईपीएल के बाद धोनी एमएस धोनी मंदिर दर्शन झारखंड न्यूज दिउड़ी मां मंदिर धोनी झारखंड दौरा धोनी दिउड़ी मंदिर धोनी परिवार के साथ धोनी फैंस धोनी माता आस्था धोनी रांची खबर धोनी साक्षी जीवा धोनी सेल्फी बुंडू मंदिर पूजा भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुणे में बैंक मैनेजर ने की आत्म’हत्या, नोट में काम के दबाव का जिक्र…
    Next Article चाईबासा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर NCP का प्रदर्शन

    Related Posts

    जामताड़ा

    सहायक अध्यापकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    July 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दो कार से मिले 1.5 क्विंटल गांजा, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

    July 19, 2025
    कोडरमा

    CM हेमंत सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

    July 19, 2025
    Latest Posts

    सहायक अध्यापकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    July 19, 2025

    लातेहार में दो कार से मिले 1.5 क्विंटल गांजा, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

    July 19, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

    July 19, 2025

    पाकुड़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार…

    July 19, 2025

    लक्ष्मण हेम्ब्रम मर्डर केस का खुलासा, सौतेला भाई सहित दो गिरफ्तार

    July 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.