Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह लखनऊ में गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह लखनऊ में गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ । बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले तीन दिनों से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की टीमों ने बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से आज सुबह उठा लिया।
    धीरेंद्र सिंह के आलावा दो अन्य नामदज आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 (5 नामजद,5 अन्य) आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक ैज्थ् की टीम मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया लेकर जाएगी और स्थानीय पुलिस को हैंडओवर करेगी।
    सूत्रों के मुताबिक बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह सरेंडर करने की फिराक में था। वह इस बीच यूपी के कई नेताओं और अधिकारियों के संपर्क में था। वकीलों के संपर्क में रहकर सरेंडर करना चाहता था। इसीलिए दो दिन पहले से लखनऊ में था। सरेंडर का पूरा प्लान बन चुका था, लेकिन ऐन मौके पर एसटीएफ ने धर दबोचा।
    एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि धीरेंद्र सिंह और उसके साथियों को आज लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। तीनों से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। धीरेंद्र के साथियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। घटना के समय इस्तेमाल किए गए हथियारों पर एसटीएफ अधिक जानकारी जुटा रही है।
    इससे पहले, बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लेकर घोषित इनाम को यूपी पुलिस ने बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया था। धीरेंद्र सिंह से पहले 8 नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 7 की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन लखनऊ में रविवार सुबह हुई तीन गिरफ्तारियों के साथ 10 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।
    पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हुई थीं। धीरेंद्र सिंह से पहले सिर्फ दो नामजद आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया जा सका था। ये दोनों मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई हैं। बताया जा रहा है कि फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। वह भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के ‘लाल’ पंकज कुमार ने माउंट ब्लैक पीक को किया फतह, चोटी पर पहुंच कर जोहार झारखंड का लगाया नारा
    Next Article ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का चेन्नई में सफलतापूर्वक परीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.