Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजंगज: जूस कारोबारी ज्‍योति रंजन की हत्‍या मामले की गुत्‍थी सुलझी, सगे बड़े भाई ने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर की थी हत्‍या 
    झारखंड

    राजंगज: जूस कारोबारी ज्‍योति रंजन की हत्‍या मामले की गुत्‍थी सुलझी, सगे बड़े भाई ने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर की थी हत्‍या 

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2022Updated:October 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजगंज : खरनी मोड़ के समीप सनशाइन कंट्री कॉलोनी में रहने वाले जूस कारोबारी ज्‍योति रंजन की हत्‍या मामले की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुक्रवार को ही पुलिस ने हत्याकांड के मामले में ज्‍योति रंजन के बड़े भाई सौरभ शर्मा समेत एक अन्‍य आरोपित को गिरफ्तार किया है। सगे बड़े भाई ने ही अपने दोस्‍त के साथ मिलकर ज्‍योति रंजन की हत्‍या की.

    ज्योति रंजन के काॅल डिटेल के आधार पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। पूलिस ने हत्याकांड के आरोपित मृतक के भाई को अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट से गिरफ्तार किया। पुलिस की पुछताछ में आरोपित ने स्‍वीकार किया कि उसने भाई की फैक्ट्री हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची। मामले में शक्ति चौक निवासी एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को जूस कारोबारी ज्योति रंजन का अंतिम संस्कार लिलोरी मंदिर में किया गया। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को हत्‍या के बाद से ही इन दोनों पर शक था। शुक्रवार को शक्ति चौक निवासी उक्त युवक ज्योति रंजन का शव पहुंचने के पर्व उसके घर पहुंचा था। इस दौरान एसएसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी एवं पुलिस की गतिविधि पर वह नजर रख रहा था। इधर, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी के जाने के बाद बाघमारा डीएसपी ने उक्त युवक को टारगेट में लिया। पुलिस को जांच के दौरान कई सुराग हाथ लगे थे।

    मालूम हो कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपराधियों ने गोली मारकर कार सवार ज्‍योति रंजन की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। घटना के वक्‍त ज्‍योति रंजन का पांच साल का बेटा भी कार में ही था। ज्‍योति रंजन को गोली मारने के बाद अपराधियों ने उसे हिलाकर भी देखा था। इस दौरान मृतक की पत्‍नी दीपा से अपराधियों का आमना-सामना भी हुआ था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएलएफआई का कमांडर संजय गिरफ्तार, जरियागढ़ थाना की पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को IAS में प्रोन्नति की तैयारी, प्रस्ताव पर सहमति मिलने की प्रतीक्षा

    Related Posts

    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    झारखंड

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    Latest Posts

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.