Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 10:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद: मंत्री आलमगीर आलम सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल
    झारखंड

    धनबाद: मंत्री आलमगीर आलम सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी सड़क हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में मंत्री आलमगीर आलम बाल-बाल बच गए। वहीं उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी में सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का नाम मनोज कुमार, एएसआई निर्मल लकड़ा और सिपाही संजय मुर्मू बजाया जा रहा है। यह घटना धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र की है। घायल हुए तीनों पुलिसकर्मी को कतरास पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। तीनों पुलिसकर्मियों की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसा बाघमारा के कतरास थाना क्षेत्र एनएच 32 लिलोरी मंदिर समीप अंडरपास में हुआ।

    मंत्री के काफिले की गाड़ी ने ही मारी कार में टक्कर

    घटना के बाद मंत्री रांची के लिए रवाना हो गए। सूचना पाकर बाघमारा सीओ केके सिंह, कतरास थाना प्रभारी रणधीर सिंह घायल पुलिस कर्मियों से मिलने अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि 4 गाड़ियों के काफिले के साथ मंत्री आलमगीर आलम दुमका से राजगंज होते हुए बोकारो जा रहे थे। तभी लिलोरी मंदिर समीप अंडरपास की सड़क में पानी देख मंत्री के आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी ने ब्रेक लगाकर अपनी स्पीड कम कर ली। इसके बाद मंत्री की गाड़ी की भी स्पीड कम हो गई। वहीं उनके पीछे चल रही गाड़ी तेज रफ्तार से आई और पीछे से मंत्री की गाड़ी में टक्कर मार दी।

    कहां हुई दुर्घटना

    टक्कर लगने से एस्कॉर्ट गाड़ी में सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं मंत्री आलमगीर आलम बाल-बाल बच गए। बाद में मंत्री को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री आलमगीर को जामताड़ा धनबाद बॉर्डर से धनबाद पुलिस लाइन के जवान बोकारो जिला बॉर्डर पर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हुई।

    Bokaro Dhanbad jharkhand Katras Minister Alamgir Alam ranchi Road Accident three policemen injured आलमगीर आलम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में एटीएस की कार्रवाई में 50 लाख के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, अमन श्रीवास्तव गिरोह से है संबंध
    Next Article पलामू : सरजा में सरकारी स्कूल की चार छात्राएं आहर में डूबीं, शव बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत करेंगे मुजफ्फरपुर का दौरा

    July 31, 2025

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता

    July 31, 2025

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.