Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Sep, 2025 ♦ 5:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद खदान हादसा : 6 मजदूरों की मौ’त, मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति
    झारखंड

    धनबाद खदान हादसा : 6 मजदूरों की मौ’त, मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड के धनबाद में BCCL कतरास एरिया चार के अंगारपथरा ओपी में अंबे आउटसोर्सिंग की ओपन कास्ट परियोजना में शुक्रवार को हुए खदान हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। BCCL की माइंस रेस्क्यू टीम और NDRF ने शवों को निकाला। इसके बाद परिजनों, ट्रेड यूनियन नेताओं और आउटसोर्सिंग प्रबंधन के बीच मुआवजे और नियोजन को लेकर बातचीत हुई, जिसमें सहमति बन गई।

    मुआवजा और नौकरी का ऐलान

    आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक राणा चौधरी ने बताया कि प्रत्येक मृतक के आश्रित को 15 दिनों के अंदर 20 लाख रुपये का मुआवजा चेक से दिया जाएगा। इसके अलावा, 15 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि और दाह संस्कार के लिए तुरंत 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मृतक के आश्रित को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। अगर आश्रित नौकरी करने की उम्र का नहीं है, तो उसे 60 साल की उम्र तक हाई पावर कमेटी द्वारा तय वेतन मिलेगा। ग्रुप इंश्योरेंस की राशि भी प्रदान की जाएगी।

    ट्रेड यूनियन की प्रतिक्रिया

    ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने जोड़ा कि कंपनी भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए विशेष ध्यान देगी।

    हादसे की वजह

    शुक्रवार को अंगारपथरा में ओबी स्लाइडिंग की वजह से सर्विस वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार मजदूर भी खाई में गिर गए। BCCL की माइंस रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को हेल्पर स्वरूप गोप, फीटर अमन कुमार सिंह और फीटर अमित बागल के शव निकाले। शनिवार को NDRF और BCCL की संयुक्त टीम ने 6 घंटे की मेहनत के बाद मैकेनिक रूपक महथा, फीटर राहुल रवानी और वाहन चालक गयासुर दास के शव निकाले।

    सुरक्षा पर सवाल

    इस हादसे ने खदान में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन और कंपनी से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

    Also Read : एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के ह’त्यारे अपटन का खात्मा, SLR बरामद

    Dhanbad mine accident: 6 workers died Dhanbad mine accident: Agreement reached on compensation and employment for the families of the 6 workers who lost their lives six workers died in Dhanbad mine accident धनबाद के खदान हादसे में छह मजदूरों की मौत धनबाद खदान हादसा : 6 मजदूरों की मौत धनबाद खदान हादसा : जान गवाने वाले 6 मजदूरों के परिवार वालो को मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के ह’त्यारे अपटन का खात्मा, SLR बरामद
    Next Article अचानक मानगो पुल से छलांग लगाने लगी लड़की, तभी…

    Related Posts

    झारखंड

    RMC ने किया अभियंता शाखा की टीम का गठन, दुर्गा पूजा की तैयारियों का होगा विशेष निरीक्षण

    September 7, 2025
    झारखंड

    रंगदारी को लेकर हुई फा’यरिंग में युवक जख्मी, आरोपियों को दबोचने में जुटी पुलिस

    September 7, 2025
    झारखंड

    रांची में 16 से 22 सितंबर तक धूम मचाएगा ‘एक्सपो उत्सव 2025′

    September 7, 2025
    Latest Posts

    RMC ने किया अभियंता शाखा की टीम का गठन, दुर्गा पूजा की तैयारियों का होगा विशेष निरीक्षण

    September 7, 2025

    रंगदारी को लेकर हुई फा’यरिंग में युवक जख्मी, आरोपियों को दबोचने में जुटी पुलिस

    September 7, 2025

    CM नीतीश के शिवहर दौरे की तैयारी तेज, DM ने लिया जायजा

    September 7, 2025

    एशिया कप 2025 : टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं होगा किसी स्पॉन्सर का नाम… जानें क्यों

    September 7, 2025

    रांची में 16 से 22 सितंबर तक धूम मचाएगा ‘एक्सपो उत्सव 2025′

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.