Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 8:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला उत्खनन करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी डेको समेत 5 व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी
    झारखंड

    धनबाद : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला उत्खनन करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी डेको समेत 5 व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। झारखंड के कई जिलों में ईडी की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक धनबाद में कोयला उत्खनन करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी डेको, एटीदेव प्रभा समेत पांच व्यवसायी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने कंपनी के मालिक हर्ष अग्रवाल, कंपनी के वरीय पदाधिकारी एएन झा समेत कार्यालय में मौजूद सभी अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कागजात को खंगाला जा रहा है।

    ईडी की टीम के द्वारा सेल के टासरा प्रोजेक्ट, एटी देवप्रभा कंपनी के विभिन्न ठिकाने और कंपनी के मालिक एलबी सिंह के धनबाद स्थित आवास, संजय उद्योग एवं ट्रांसपोर्टर के कार्यालय एवं मालिक संजय सिंह के आवास एवं धनबाद के अन्य व्यवसायी के ठिकानों पर छापेमारी की खबर है। सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले व खान लीज मामले में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि धनसार इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड लोकप्रिय रूप से “डेको” के रूप में जाना जाता है। यह एक प्रमुख इंजीनियरिंग और खनन कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से साइट लेवलिंग, उत्खनन, निकासी, सतह खनन, ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग, ‘ओवरबर्डन’ और अयस्क के परिवहन में है. पिछले कुछ वर्षों में, डेको ने देश भर में और विदेशों में गतिविधियों के साथ तेजी से उभरा है।

    एलबी सिंह की कंपनी एटी देव प्रभा धनबाद में कोयला खनन क्षेत्र में जानामाना नाम है। जबकि, संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए विख्यात है।मालूम हो कि ईडी की टीम ने झारखंड के अवैध खनन मामले में देश भर के कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। बताया जा रहा है कि ईडी को काफी समय से अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद ईडी ने इस मामले में गोपनीय जानकारी इकट्ठा की और एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, करीबी के घर से 25 करोड़ मिलने की सूचना
    Next Article झारखंड में भ्रष्टाचार की ‘खान’ में ईडी ने डाला हाथ, आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा मधुबनी से गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025
    झारखंड

    रांची के खरसीदाग क्षेत्र में गोवंशीय मांस तस्करी का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025
    Latest Posts

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025

    रांची के खरसीदाग क्षेत्र में गोवंशीय मांस तस्करी का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार…

    September 12, 2025

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    विधायक सरयू राय की पहल से मानगो में पेयजल संकट का समाधान, नई मोटर और पैनल बोर्ड जल्द होंगे चालू…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.