Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 4:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद के चालक की गोली मारकर हत्या, पश्चिम बंगाल की सीमा में मिला शव
    झारखंड

    धनबाद के चालक की गोली मारकर हत्या, पश्चिम बंगाल की सीमा में मिला शव

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहे स्विफ्ट कार चालक की हत्या कर दी गई है। यात्री बनकर कार में सवार हुए लुटेरों के गिरोह ने चालक को गोली मार दी। इसके बाद शव को कुल्टी थाना क्षेत्र के बेनग्राम के नजदीक NH 2 के किनारे फेंक दिया। लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। वारदात को सोमवार देर रात अंजाम दिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मरने वाले की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई है। वह धनबाद के मटकुरिया इलाके का रहने वाला था। घटना के बाद शव को देखने पश्चिम बंगाल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक कुछ लोगों को धनबाद स्टेशन से लेकर आसनसोल आ रहा था। इसकी जानकारी उसने पहले अपने परिवार वालों को दी थी। इसके बाद युवक का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया।

    मरने वाले कार चालक के बेटे मनीष ने बताया कि आसनसोन रवाना होने के बाद पिता का कोई फोन नहीं आया। मंगलवार की सुबह नजदीकी थाने से पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया मे नहीं रहे। उनका शव आसनसोल में बरामद हुआ है। जिस जगह से शव बरामद हुआ है। उस जगह पर बेनाग्राम का साइन बोर्ड लगा है। पोल पर खून के धब्बे हैं।

    आशंका व्यक्त की जा रही है कि पहले विकास के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कान के ठीक पास गोली मार दी गई। घटना से क्षेत्र के वाहन चालकों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 व्यक्तियों ने रात 11:30 बजे धनबाद स्टेशन से आसनसोल पहुंचाने के लिए कार को किराये पर बुक किया था।

    पेशे से ड्राइवर विकास अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर इनकेसाथ गए। उन्होंने रात 11:50 बजे मैथन टोल प्लाजा पार किया। यह सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। झारखंड से बंगाल में प्रवेश करने के बाद यात्रियों के वेश में बैठे लुटेरों ने चालक को गोली मार दी। सोमवार रात करीब 1:45 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर शव दिखने की सूचना दी। मृतक की जेब से घर का फोन नंबर मिला।

    इसके बाद परिवार ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इससे पूर्व भी अपराधी यात्री बनकर वाहन चालकों के साथ लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देते रहे हैं। वर्ष 2019 में मिहिजाम के स्कोर्पियो चालक प्रभात कुमार की भी इसी तरह हत्या कर वाहन लूट लिया गया था। प्रभात का शव पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा इलाके में अधजले हालात में बरामद किया गया था। उसकी आंख में गोली मारी गई थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोर्ट में केस डायरी पेश करने के लिए एएसआई मांग रहा था 15 हजार रुपये घूस, एसीबी ने किया गिरफ्तार
    Next Article केरल के वर्काला में मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025
    चाईबासा

    HIV पॉजिटिव ब्लड बच्चों को चढ़ाने के मामले की जांच शुरू, उच्च स्तरीय समिति कर रही तफ्तीश

    October 29, 2025
    Latest Posts

    उत्तर बस्तर में 21 माओवादी आत्मसमर्पण, 18 हथियार किए पुलिस के हवाले

    October 29, 2025

    मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का हमला, बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से चलाती है

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025

    HIV पॉजिटिव ब्लड बच्चों को चढ़ाने के मामले की जांच शुरू, उच्च स्तरीय समिति कर रही तफ्तीश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.