Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : सी विजील एप बनाएगा हर नागरिक को मतदाता प्रहरी : उपायुक्त
    झारखंड

    धनबाद : सी विजील एप बनाएगा हर नागरिक को मतदाता प्रहरी : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद : विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त बनाने के लिए जारी सी विजील एप के सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि सी विजील एप हर नागरिक को मतदाता प्रहरी बनाएगा।
    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने आज समाहरणालय में सी विजील एप के सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया।
    उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कोई भी नागरिक अपने मोबाइल फोन पर सि विजील एप को डाउनलोड कर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की वीडियो, तस्वीर एवं ऑडियो को सीधे आयोग के पास भेज सकता है। एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का लोकेशन भी प्राप्त हो जाता है।
    आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा एक 100 मिनट में उस पर कार्रवाई कर शिकायत का निष्पादन किया जाता है।
    यह एप स्वच्छ, निर्भीक एवं कदाचार मुक्त चुनाव संपन्न कराने का एक बहुत बड़ा माध्यम साबित हो रहा है।
    उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने मोबाइल पर सी विजील एप को डाउनलोड कर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायतें आयोग को भेजें।
    इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था अनिल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, सहायक आयुक्त उत्पाद डॉ राकेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, डीपीओ यूआईडी अमित कुमार, आईटी मैनेजर रुपेश कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसबरीमाला : मंदिर का गर्भ-गृह खुला, दो महीने चलेगा तीर्थयात्रा, पुलिस ने 10 महिलाओं को जाने से रोका
    Next Article झारखण्ड : भाजपा की चौथी सूची में भी सरयू राय का नाम नहीं, दो सीटों के लिए सरयू ने खरीदा नामांकन पत्र, रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव !

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.