Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»DGP ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराध की समीक्षा की, दिये कई निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    DGP ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराध की समीक्षा की, दिये कई निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DGP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : DGP अनुराग गुप्ता ने आज यानी गुरुवार को झारखंड में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों की समीक्षा की। साथ ही अपने मातहत अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। पुलिस मुख्यालय के सभागार में DGP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दरम्यान DGP ने जो निर्देश दिये… देखिये

    1. सभी SP अपने-अपने जिलों में वैसे संस्था जैसे महिला कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, कोचिंग संस्थान, स्कूल, महिला हॉस्टल, मॉल आदि जगहों पर संगठित रूप से महिला हेल्पडेक्स खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
    2. सभी SP अपने जिला में महिला हेल्पलाईन नम्बर/पुलिस कंट्रोल नम्बर को सार्वजनिक स्थल यथा-ऑटो रिक्शा/सिटी बस/महिला महाविद्यालय / मेडिकल कॉलेज / चौक-चौराहा / कोचिंग सेंटर / विद्यालय/महिला हॉस्टल आदि स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे, ताकि पुलिस को गुप्त रूप से भी सूचना मिल सके एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    3. सभी जिलों में महिला थाना प्रभारी / महिला पुलिस पदाधिकारी/निर्भया शक्ति समय-समय पर व्यक्तिगत रूप से महिला बहुल संस्थान में जाकर महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनकर विधि-सम्मत कार्रवाई करेंगी।
    4. सभी SP महिला पीड़िता मुआवजा से संबंधित लंबित एवं वर्त्तमान मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन करेंगे एवं मिलने वाली मुआवजा राशि को महिलाओं के बीच व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।
    5. महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित काण्डों में नोटिस / गिरफ्तारी / वारंट/कुर्की की कार्रवाई करते हुए अविलम्ब निष्पादन करेंगे।
    6. महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित काण्डों में अनुसंधानकर्ता वैज्ञानिक पद्धतियों/ तकनिकी उपकरणों का उपयोग करते हुए अनुसंधान करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
    7. सभी प्रक्षेत्रीय आईजी / क्षेत्रीय डीआईजी माह में एक बार महिला एवं बच्चों से संबंधित काण्डों का समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।
      ये रहे मौजूद

    इस बैठक में ADG अभियान डॉ संजय आनन्द राव लाठकर, ADG ट्रेनिंग सुमन गुप्ता, रांची जोन के IG अखिलेश झा, CID के IG असीम विकांत मिंज, CID की DIG संध्या रानी मेहता, रेल DIG प्रियदर्शी आलोक, गढ़वा SP दीपक कुमार पांडेय और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सभी जोन के IG, रेंज DIG, SSP एवं SP मौजूद रहे।

    Also Read : कारोबारी को फोन पर दी थी धमकी, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

    DGP reviewed the crimes against women and children and gave several instructions DGP ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराध की समीक्षा की दिये कई निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाली सूची में दर्ज होगा अमोलिका राईस मिल का नाम
    Next Article रांची के बूटीमोड़ के पास दुकान में लगी आग…

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.