Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 12:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा की स्थायी सरकार के कारण हुआ कोल्हान क्षेत्र में विकास : रमेश सिंह
    झारखंड

    भाजपा की स्थायी सरकार के कारण हुआ कोल्हान क्षेत्र में विकास : रमेश सिंह

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jojarlive Team

    रांची । भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्षों के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई है। कोल्हान का क्षेत्र जो खनिज, वन संपदा और मानव संसाधन के लिए धनी है। उसमें विकास की इस ब्यार को सहज ही महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महज चुनावी जुमले नहीं है। भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। इस बात की पुष्टि आंकडे़ भी करते है। भाजपा के शासन में जहां सड़क नहीं हुआ करता था, वहां सड़क का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। वहीं कदमा मरीन ड्राइव में 67 लाख की लागत से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हुआ। इसके तहत युवाओं को विभिन्न ट्रेंड में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोल्हान के क्षेत्र में अगर जमशेदपुर को छोड़ दिया जाये, तो बाकि क्षेत्र काफी पिछडे़ थे। 14 वर्षों तक गैर भाजपाई सरकारों ने क्षेत्र में विकास के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा की स्थायी सरकारों की वजह से क्षेत्र में विकास के नये आयाम खुले है। सरायकेला खरसांवा के आमदा में खादी पार्क के निर्माण होने से बडी संख्या में लोगों को रोजगार का अवसर भी मिला है। यह क्षेत्र तसर के लिए भी काफी प्रसिद्ध हो चुका है। पूरे कोल्हान क्षेत्र में विकास की विभिन्न योजनाओं से परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। जो पिछड़ा क्षेत्र था अब वहां की तस्वीर बदल चुकी है। यह सब भाजपा की डबल इंजन की सरकार की वजह से संभव हो पाया है। इस चुनाव में भी जनता स्थायित्व और विकास चाहती है और इसी वजह से चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आयेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजनीति में “भ्रष्टाचार” के इस्तेमाल का क्लासिक केस सरयू राय!
    Next Article रांची में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम बोले- बेरोजगारी के मामले में झारखंड चौथे नंबर पर

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के राज्यपाल ने सीएम हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    August 10, 2025
    झारखंड

    JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

    August 10, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    August 10, 2025
    Latest Posts

    कुलगाम और किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बल सतर्क

    August 10, 2025

    संचार साथी ऐप से अब तक 5.35 लाख खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद, डिजिटल इंडिया का नया मुकाम

    August 10, 2025

    झारखंड के राज्यपाल ने सीएम हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    August 10, 2025

    वोटर लिस्ट में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम दो जगह, सियासी हलचल तेज

    August 10, 2025

    JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.