Ranchi : ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा के अवसर पर हर वर्ष देवर्षि नारद की जयंती मनाई जाती है। इसी उपलक्ष्य में रांची में पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विश्व संवाद केंद्र, झारखंड प्रांत के तत्वावधान में यह पत्रकार सम्मान समारोह 15 मई को रांची कॉलेज, मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया जाएगा। विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष रामावतार नारसरिया ने यह जानकारी दी। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को देवर्षि नारद पुरस्कार 2025 तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर विश्व संवाद केंद्र की जागरण पत्रिका ‘बिरसा हुंकार’ के नए स्वरूप का भी लोकार्पण किया जाएगा।
समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत और विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान बिरसा मुंडा के सुपौत्र सुखराम मुंडा उपस्थित रहेंगे।
Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज
Also Read : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Also Read : UPSC CSE Prelims 2025: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 मई को
Also Read : मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गो’ली मा’रकर ह’त्या
Also Read : कनाडा की नई विदेश मंत्री बनीं भारतीय मूल की अनीता आनंद को डॉ. एस. जयशंकर ने दी बधाई
Also Read : तीन महीने में दो हजार राशन कार्ड रद्द, आठ हजार लाभुकों के नाम कटे
Also Read : भूकंप के जोरदार झटकों से हिली ग्रीस की धरती
Also Read : लातेहार में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज
Also Read : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Also Read : Cannes 2025: उर्वशी रौतेला का रंग-बिरंगा अंदाज़, पैरट क्लच की कीमत कर देगी हैरान
Also Read : “पूरा देश सेना के साथ”, रांची में BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा
Also Read : सिगरेट का पैसा मांगा तो मा’र दी गो’ली