Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 12:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उपायुक्त ने मतगणना केंद्र की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश
    झारखंड

    उपायुक्त ने मतगणना केंद्र की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने शनिवार को पंडरा बाजार समिति प्रांगण में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपविकास आयुक्त, एसएसपी, एसपी सिटी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि 07 दिसंबर को रांची जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों और 12 दिसंबर को पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न होने के बाद अब रांची जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है।

    मतगणना के लिए जिला प्रशासन की पूरी तैयारी: डीसी
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गये काउंटिंग हाॅल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। सभी काउंटिंग हाॅल का निरीक्षण किया गया है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग अलग काउंटिंग टेबल बनाये गये हैं। हमारी कोशिश होगी की जल्द से जल्द काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलेट की काउंटिंग आरओ टेबल पर होगी और संभावना है कि सुबह साढ़े आठ – 9 बजे तक पहला रुझान आ जायेगा।

    सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पूरे परिसर का भ्रमण कर उन्होंने बारीकी से सुरक्षा का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। यहां तक कि वे स्ट्रांग रूम की छत पर भी पहुंचे और वहां से आसपास की स्थिति का जायजा लिया।

    पंडरा बाजार समिति परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा
    पंडरा बाजार स्थित स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा की जा रही है। सीआरपीएफ, जैप और जिला शस्त्र पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किसी पार्टी के कार्यकर्ता रात में रुक रहे हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी पदाधिकारियों से ली।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंथाल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढी : नूतन तिवारी
    Next Article चौथे चरण के 15 सीटों पर बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप : प्रतुल शाहदेव

    Related Posts

    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.