Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 2:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न पैक्स केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, बोले- किसान मित्रों की सुविधा का रखें विशेष रूप से ख्याल
    झारखंड

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न पैक्स केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, बोले- किसान मित्रों की सुविधा का रखें विशेष रूप से ख्याल

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा विभिन्न पैक्स धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर चल रहे कार्याें की वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सरासनी प्राथमिक कार्यालय-सह-गोदाम पैक्स केन्द्र, बलथर पैक्स केन्द्र, हरकट्टा पैक्स आदि का निरीक्षण कर किसानों द्वारा केन्द्रों में धान क्रय करने की वास्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ हीं केन्द्रों पर आए हुए किसानों से बातचीत कर उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर मिल रही सुविधओं के संबंध में जानकारी लेते हुए अन्य किसानों को भी धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर अपने धान की विक्री करने हेतु जागरूक करने की बात कही। इसके अलावे ने केन्द्रों पर धान की जांच हेतु लगाये गये मशीनों के साथ धान की नमी जांचने वाले यंत्र, स्टाॅक पंजी की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों व पैक्स अध्यक्षों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

    धान अधिप्राप्ति हेतु 31 मार्च, 2021 तक किसान करा सकते हैं निबंधन

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा किसानों मित्रों को जागरूक करते हुए कहा कि 31 मार्च, 2021 तक निबंधित किसान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर पैक्स में धान का विक्रय कर सकेंगे। साथ हीं साधारण धान 1868/- रूपये ए ग्रेड धान 1888/- रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जायेगा। इसमें 182/- रूपये प्रति क्विंटल किसानों को बोनस भी मिलेगा। ऐसे में जिले के कृषकों से अग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा किसान निबंधन कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें। इसके अलावे उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्रों से हो, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े और उचित मूल्य पर अपना धान विक्रय कर सके।

    पैक्स निरीक्षण के क्रम मे उपायुक्त ने ग्रामीणों से टाॅक टू डीसी कार्यक्रम से जुड़ने की दी सलाह

    इसके अलावे निरीक्षण के क्रम मे उपायुक्त मंजूनाथ भजत्री ने सरासनी सरासनी गांव के ग्रामीणो से बातचीत करते हुए खेती के बारे मे जानकारी प्राप्त की। इस पर ग्रामीणों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी अच्छा पैदावार हुई है। इस पर उपायुक्त ने ग्रामीणों को अति शीघ्र धान को उचित दामों पर धान क्रय सेंटर पर ही बेचने को कहा। उन्होंने कहा कि हर पैक्स का यह दायित्व है कि किसानों के धान को उचित दाम पर ही क्रय किया जाय। ऐसे में किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखण्ड विकास पदाध्किारी या उपायुक्त कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावे उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र के खराब चापानल को 14वें वित मद से दुरूस्त करने का निदेश संबंधित पंचायत के मुखिया को दिया। साथ हीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सरासनी के शिक्षिका की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया। बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों को हर सोमवार को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से आयोजित होने वाले टाॅक टू डीसी कार्यक्रम से जुड़ने की बात कही, ताकि उनकी समस्याओं व सुझावों का निराकरण किया जा सके।

    जिले में किसानों की सुविधा को देखते हुए 18 पैक्स व 10 राईस मिल का किया गया चयन

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति हेतु वर्तमान में कुल 18 पैक्स का चयन किया गया है, ताकि किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल दीप खलखो एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: सुजय नंंदी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने हथियार के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Next Article रांची: शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    दिल्ली अपोलो पहुंचे राज्यपाल गंगवार, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.