Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 1:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उपायुक्त और एसएसपी ने तमाड़ क्षेत्र का किया दौरा, मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र, क्वारेंटाइन सेंटर और बार्डर का किया निरीक्षण
    झारखंड

    उपायुक्त और एसएसपी ने तमाड़ क्षेत्र का किया दौरा, मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र, क्वारेंटाइन सेंटर और बार्डर का किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020Updated:April 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • डीसी और एसएसपी ने दाल भात केन्द्र में ही किया भोजन
    • दाल भात केन्द्र में पहुंचे लाभुकों से पूछा- कैसा है भोजन?
    • व्यवस्था और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को दिये दिशा-निदेश

    रांची । उपायुक्त राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने रांची जिला के सीमावर्ती क्षेत्र तमाड़ का दौरा किया। लॉक डाउन में उन्होंने प्रखंड में मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र, क्वारेंटाइन सेंटर और जिले की सीमा पर किये गये व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, तमाड़ भी इस दौरान उपस्थित थे।

    • मुख्यमंत्री दालभात केन्द्र का निरीक्षण

    उपायुक्त और एसएसपी, सबसे पहले डोडया मोड़ स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने आने वाले लोगों के किस तरह से भोजन कराया जा रहा है, इसका बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त रांची ने केन्द्र में भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई रखने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा भाव से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है, दाल भात केन्द्र में आने वाले हर जरुरतमंद को भोजन उपलब्ध कराया जाये।

    • दीदी किचन में डीसी, एसएसपी ने खाया खाना, बुजुर्ग महिला ने बताया-अच्छा है खाना

    निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी अमलेशा पंचायत में दिउड़ी मंदिर के पीछे स्थित सीएम दीदी किचन भी पहुंचे। इस दौरान दोनांं पदाधिकारियों ने भोजन भी किया। सीएम दीदी किचन में भोजन करने पहुंची बुजुर्ग महिला से उपायुक्त ने पूछा-खाना कैसा है? समय पर भोजन मिल जाता है या नहीं? जवाब में बुजुर्ग महिला ने बताया वो लॉकडाउन के जारी होने के बाद हर रोज यहां आती है समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है। उपायुक्त ने इस पर संतोष जताते हुए व्यवस्था और बेहतर करने को कहा।

    • क्वारंटाइन सेंटर में मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

    उपायुक्त राय महिमापत रे ने तमाड़ के विभिन्न पंचायतों में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। सेंटर में लगाये गये बेड, क्वारेंटाइन किट, अन्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिशा निदेश दिये।

    • साफ सफाई पर ध्यान दें, सैनिटाइजेशन जरुरी : उपायुक्त

    उपायुक्त ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी संक्रमण की आशंका है वहां सैनिटाइजेशन करें। क्वारेंटाइन सेंटर के साथ-साथ, दाल भात केन्द्रों, सरकारी कार्यालयों और अन्य जगहों पर भी उन्होंने सैनिटाइजेशन करने का निदेश दिया।

    • चेकपोस्ट पहुंचे, व्यवस्था देखा

    उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची तमाड़ क्षेत्र के दौरे के दौरान रांगामाटी बॉर्डर पर भी पहुंचे और वहां की गयी व्यवस्था का जायजा लिया। सीमावर्ती इलाके में व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निदेश दिये।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में ‘सामाजिक आपातकाल’, विशेषज्ञों की लाॅकडाउन बढाने की सलाह: मोदी
    Next Article चिकित्सकों की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़े महायुद्ध में है, संसाधन कम हैं, लेकिन आत्मबल प्रचंड : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    झारखंड

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025
    क्राइम

    जमशेदपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढोते ट्रक जब्त

    June 21, 2025
    झारखंड

    रांची में 2025 का जगन्नाथ रथ मेला होगा प्लास्टिक मुक्त और सुरक्षित

    June 21, 2025
    Latest Posts

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025

    पंचायती राज विभाग ने शुरू की सोलर लाइट्स की गुणवत्ता पर व्यापक जांच

    June 21, 2025

    मुफ्त योगा मैट के लिए पाटलीपुत्र में मची लूट

    June 21, 2025

    जमशेदपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढोते ट्रक जब्त

    June 21, 2025

    बिहार-झारखंड सीमा पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 40 से अधिक गांव प्रभावित

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.