Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : सेवा भाव से कार्य पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक
    झारखंड

    देवघर : सेवा भाव से कार्य पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। वर्तमान में कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव के रोकथाम हेतु देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान वैसे बाहरी आगंतुक जिनके पास आजीविका के साधन उपलब्ध नहीं है, उनके लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था देवघर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर सभी थानों में की गयी है। शनिवार से देवघर जिला अंतर्गत सभी थानों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से जनसामान्य को स्वच्छ व निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए इस व्यवस्था की शुरुआत की गई है एवं सामुदायिक रसोई का निर्माण थाना परिसर में ही किया गया है।

    इसके तहत कोरोना वायरस के व्यापक प्रभाव को देखते हुए इसमें शामिल कर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें मेडिकेटेड मास्क, ग्लव्स और हाथ धोने के लिए साबुन आदि उपलब्ध कराया गया है, ताकि स्वच्छता का समुचित ध्यान रखा जा सके।

    इसके अलावा भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ध्यान रखने का निर्देश पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी कर्मियों को दिया गया है। साथ हीं सामुदायिक रसोई में उचित साफ-सफाई व उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    ज्ञातव्य है कि सभी थानों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन वितरण हेतु थानों को उपायुक्त,देवघर व खाद्य आपूर्ति विभाग, देवघर की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा है।

    इसके अलावा कोविड-19 महामारी से बचने के लिए देवघर पुलिस की ओर से आम जनता से निम्न अपील की गयी है-

    1. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोना वायरस के बारे में असत्यापित एवं मनगढ़ंत अफवाहों को फैलाना दंडनीय अपराध है, इससे बचे।
    2. देशव्यापी लॉक डाउन में लोगों की सहायता के लिए देवघर पुलिस 24 घंटे तत्पर है। परन्तु आप सभी लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर ना निकले।
    3. देवघर पुलिस सभी आवश्यक वस्तुओं तथा खाद्य सामग्री की कालाबाजारी रोकने के लिए संकल्पित है। फिर भी यदि आपको ऐसी कोई सूचना मिले तो 24×7 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी सूचना दें।
    4. सभी देवघरवासी अधिक जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की सहायता/शिकायत के लिए देवघर कंट्रोल रूम का नंबर डायल 100 एवं देवघर पुलिस के सोशल मीडिया प्रोफाइल @Deogharpolice के माध्यम से जानकारी पा सकते हैं एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरल में कोरोना वायरस से पहली मौत
    Next Article नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व चैती छठ, दिखा कोरोना का असर, कई व्रतियों ने रद्द की पूजा

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.