Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : इनकम टैक्स ने हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स में मारा छापा, भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा है मालिक
    झारखंड

    देवघर : इनकम टैक्स ने हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स में मारा छापा, भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा है मालिक

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर सह लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के देवघर के नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड के पुरनदाहा मोड़ के पास स्थित हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स दुकान समेत बिहार के कई जगहों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है।

    बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे से यह छापेमारी शुरू कर दिया है और छापेमारी स्थल के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के पिता हरि ओम वर्मा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे से इनकम टैक्स की छापेमारी आवास दुकान समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनकम टैक्स की 50 टीम भागलपुर और देवघर में राजेश वर्मा के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रही है। भागलपुर में आवास और तीन जेव्लर्स दुकान समेत देवघर में और पूर्णिया में ज्वेलर्स की दुकान पर इनकम टैक्स ने एक साथ छापा मारा है।

    इन-इन जगहों पर हुई है कार्रवाई
    राजेश वर्मा के पूर्णिया, देवघर, भागलपुर में आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी की सूचना है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कई वर्षों से संगठित होकर अवैध रूप से गुंडा बैंक चलाने वालों पर भी यह कार्यवाही है ।

    गुंडा बैंक में अरबों रुपये का लेनदेन आम पब्लिक जो पैसों के काफी जरूरतमंद रहते थे उनको किया जाता है और उनसे जबरन किसी न किसी रूप में पैसे वसूल लिए जाते हैं।

    उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। उनकी जमीन या प्रतिष्ठान हड़प लिए जाते हैं। अगर यह भी मामला हुआ तो यह भी एक बड़ी कार्रवाई मानी जाएगी। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि सृजन घोटाले से जुड़ा हुआ भी यह मामला हो सकता है क्योंकि भागलपुर में राजेश वर्मा के अलावा अन्य कई बड़े लोगों के यहां भी छापेमारी की जा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार सुल्तानपुर, देवघर के अलावे कोलकाता ,जयपुर में भी छापेमारी की जा रही है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन छनकर यह खबर भी आ रही है कि इनकम टैक्स विभाग के साथ-साथ ईडी और सीबीआई भी है। हालांकि सबके एक साथ मिलकर कहीं कभी छापेमारी करने की सूचना नहीं है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News प्रेम प्रकाश के घर से मिला दो AK-47 राइफल, ईडी की चल रही कार्रवाई
    Next Article Breaking News प्रेम प्रकाश के घर में मिला AK-47 राइफल रांची जिला बल का, सार्जेंट मेजर व अरगोड़ा थानेदार की जांच में पुष्टि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    July 8, 2026

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026

    सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

    July 8, 2026

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.