Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : चंचल कोठारी अपहरणकांड के आरोपी अमित सिंह की देवघर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गैंगवार में मारा गया बिहटा का कुख्यात अमित
    झारखंड

    देवघर : चंचल कोठारी अपहरणकांड के आरोपी अमित सिंह की देवघर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गैंगवार में मारा गया बिहटा का कुख्यात अमित

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोर्ट परिसर में मामले की जांच करने पहुंचे एसपी सुभाष जाट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। बिहार के बिहटा जिला का कुख्यात अपराधी अमित सिंह की देवघर कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पेशी के लिए गैंगस्टर अमित सिंह को कोर्ट लाया गया था। इस घटना के बाद से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक अमित कुमार सिंह बिहार के बिहटा के बसौड़ा क्षेत्र का रहने वाला था। देवघर नगर थाना क्षेत्र में साल 2012 में स्क्रैप कारोबारी चंचल कोठारी के अपहरण कांड के आरोपी अमित कुमार सिंह को प्रोडक्शन वारंट के तहत देवघर लाया गया था। मृतक कुख्यात अमित को एएसआइ राम अवतार राम के साथ चार हथियार बंद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था। लेकिन उनकी मौजूदगी में ही अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। कोर्ट में पेशी के बाद अभियुक्त अमित सिंह अधिवक्ता राजीव कुमार देव के केबिन में आकर बैठा था।

    इसी बीच एक अपराधी आया और उसने दनादन तीन गोली उस पर दाग दी। वह भागने लगा तो हमलावर ने उसे खदेड़ा। इसके बाद हवा में तीन राउंड फायरिंग की और पिस्टल छोड़कर भाग निकला। हमले में अमित कुमार सिंह के सिर पर गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आगे एक अपराधी बाइक स्टार्ट कर शूटर का इंतजार कर रहा था। वारदात काे अंजाम देने के बाद दोनों बाइक से ही भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही देवघर में मौजूद दुमका डीआइजी सुदर्शन मंडल, देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने वाले अपराधी हड़बड़ी में घटनास्‍थल पर ही पिस्टल छोड़कर भाग निकले। वारदात से पूरे कचहरी परिसर में दहशत है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा : ऑपरेशन डबल बुल का असर, 1 लाख इनामी नक्सली जतरु खेरवार ने किया सरेंडर
    Next Article अग्निपथ योजना विरोध : रांची और धनबाद रेल मंडल की शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द

    Related Posts

    झारखंड

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026
    झारखंड

    चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कटा 5 हजार का चालान

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौ’त, 36 से अधिक घायल

    June 10, 2026
    Latest Posts

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कटा 5 हजार का चालान

    June 10, 2026

    बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौ’त, 36 से अधिक घायल

    June 10, 2026

    जामताड़ा : पांच दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन, सुदर्शन क्रिया से साधकों ने सीखा तनावमुक्त जीवन का मंत्र

    June 10, 2026

    चतरा : सड़क हादसे में युवक की मौ’त, मुआवजा और नौकरी की मांग पर घंटों रोड जाम

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.