Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सड़क व रेल मार्ग जाम किया
    जोहार ब्रेकिंग

    कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सड़क व रेल मार्ग जाम किया

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदुपर। राज्य के कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार को दो जगहों पर रेल का चक्का जाम कर दिया गया। खड़गपुर मंडल के खेमाशुलि स्टेशन एवं आद्रा मण्डल के कुसतौर स्टेशन पर आदिवासी कुड़मी समाज के लोग रेल की पटरी पर बैठ गए हैं। कुड़मी समाज के लोगों का कहना है कि उनका रेल रोको अभियान अनिश्चितकालीन है। इससे रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित है।

    आंदोलन के चलते पांच अप्रैल के लिए आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा है। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इससे ट्रेन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल खड़गपुर रेलवे मंडल से खुलने वाली करीब छह दर्जन ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है। कुछ के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। सबसे अधिक असर हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग और कोलकाता-बहरागोडा सड़क मार्ग पर इसका असर पड़ रहा है।

    इधर, रांची रेल मंडल ने पांच अप्रैल को आठ ट्रेनों की सेवाएं रद्द करने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 08641आद्रा – बरकाकाना मेमू पैसेंजर यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह 5 अप्रैल की तारीख में ट्रेन संख्या 03595 बोकारो स्टीलसिटी-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा, ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा और ट्रेन संख्या 03598 आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर यात्रा सेवा को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

    ट्रेन संख्या 18116 चक्रधरपुर-गोमोह-एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 13301 धनबाद-टाटानगर-एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर-दानापुर-एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 08173/08174 टाटानगर-आसनसोल टाटानगर मेमू स्पेशल

    ट्रेन संख्या 18184 दानापुर-टाटानगर एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 08054/08055 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल

    ट्रेन संख्या 08060/08059 टाटानगर – खड़गपुर – मेमू स्पेशल

    ट्रेन संख्या 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा – बारबिल – जनशताब्दी एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 08160 टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल

    ट्रेन संख्या 08071 खड़गपुर-टाटानगर मेमू स्पेशल

    ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी

    ट्रेन संख्या 22862 कांताबाजी टिटलागढ़ हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन 5 अप्रैल को टाटानगर तक किया जायेगा. इसके बाद इसी ट्रेन को टाटानगर से कांताबजी तक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जायेगा। यह ट्रेन टाटानगर से हावड़ा स्टेशन तक रद्द रहेगी।

    ट्रेन संख्या 18011 हावड़ा आद्रा चक्रधरपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक किया जायेगा। आद्रा से चक्रधरपुर स्टेशन तक यह ट्रेन रद्द रहेगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित आईएएस पूजा सिंघल पर 10 अप्रैल को होगा आरोप गठन
    Next Article रांची : उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, रख-रखाव का लिया जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.