Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 3:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»साकची में जन सुविधा मंच का प्रदर्शन, थानेदार को हटाने की उठी मांग..
    जमशेदपुर

    साकची में जन सुविधा मंच का प्रदर्शन, थानेदार को हटाने की उठी मांग..

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची में गुरुवार को सामाजिक संस्था जन सुविधा मंच के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन साकची थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध, अतिक्रमण और नशे के कारोबार के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने साकची थाने का घेराव करते हुए थानेदार को हटाने की मांग की।

    संस्था के सदस्यों का आरोप है कि जब से नए थानेदार की नियुक्ति हुई है इलाके में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। नशे के कारोबारियों ने पूरे क्षेत्र में पैर पसार लिए हैं। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। आए दिन चोरी, छेड़खानी और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है।

    प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही थानेदार को नहीं हटाया गया तो वे जिला मुख्यालय के समक्ष धरना देंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।

    वहीं इस पूरे मामले पर साकची थानेदार आनंद मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि प्रदर्शन के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला मामला काशीडीह क्षेत्र का है जहां सरस्वती पूजा के दौरान मारपीट की घटनाएं हो रही थीं। पहले दोनों पक्षों में समझौता करवाया गया लेकिन जब वे नहीं माने तो दोनों गुटों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

    दूसरा मामला मोदी टाइल्स क्षेत्र का है जहां पारिवारिक विवाद में बेटे द्वारा पिता के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसमें पुलिस ने थाने बुलाकर कार्रवाई की। थानेदार का कहना है कि इन्हीं कार्रवाइयों से कुछ लोग नाराज़ हैं और जन सुविधा मंच के जरिए विरोध जताया जा रहा है।

    थानेदार ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस का बैनर फाड़ा गया जिसकी जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also read: जमशेदपुर में नशे का धंधा करने वाली महिला गिरफ्तार, 18 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    Also read: JMM के नेताओं ने नवपदस्थापित SP निधि द्विवेदी से की मुलाकात…

    crime Demand for SHO Removal drug trafficking Encroachment jamshedpur Police Accountability. Protest public safety Sakchi police station
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में टाटा मोटर्स 3 दिन के लिए बंद… जानिए क्यों
    Next Article 2026 से शुरू होगी बिहार की यह हवाई सेवा, डिप्टी CM ने किया ऐलान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.