Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jun, 2025 ♦ 8:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्कूलों में मनमाने फीस पर लगाम लगाने की मांग, दिल्ली जैसा रूल लागू करे सरकार…
    झारखंड

    स्कूलों में मनमाने फीस पर लगाम लगाने की मांग, दिल्ली जैसा रूल लागू करे सरकार…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से की जा रही फीस वृद्धि के खिलाफ अब अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि दिल्ली सरकार की तरह झारखंड में भी एक पारदर्शी और सख्त फीस नियंत्रण कानून बनाया जाए ताकि अभिभावकों पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।

    पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो राज्यभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन आगामी मानसून सत्र के दौरान विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर जनदबाव बनाएगा।

    अजय राय ने दिल्ली सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले ‘दिल्ली स्कूल एजुकेशन (ट्रांसपेरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फी) ऑर्डिनेंस’ का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला अभिभावकों के हित में है। इस कानून के तहत बिना अनुमति के फीस बढ़ाने पर जुर्माना, शुल्क वापसी और समितियों की भागीदारी जैसे सख्त प्रावधान किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि झारखंड में निजी स्कूल प्रवेश शुल्क, मासिक शुल्क, वार्षिक शुल्क और अन्य फंड के नाम पर लगातार फीस बढ़ा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के अभिभावकों पर पड़ रहा है जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं।

    झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली मॉडल को अपनाकर झारखंड में भी शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकता है। फीस नियंत्रण कानून से न सिर्फ मनमानी पर रोक लगेगी बल्कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और न्याय भी सुनिश्चित होगा।

    Also read: जमशेदपुर में गुटखा और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, DC को सौंपा ज्ञापन…

    Also read: मोबाइल खरीदने गये किशोर से खुला नकली नोट का राज…देखें पूरी खबर

    Demand to curb arbitrary fees in schools government should implement rule like Delhi...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाइगर रिजर्व और बेतला पार्क मानसून में रहेंगे बंद, 1 जुलाई से लागू होगा फैसला
    Next Article यातायात पुलिस की मनमानी के खिलाफ आजसू ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, DC को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    झारखंड

    भीषण सड़क हादसे में दो की मौ’त, एक किशोरी जख्मी

    June 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड में आज इन जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

    June 14, 2025
    जामताड़ा

    12वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में जामताड़ा की श्रेया दिखाएगी झारखंड टीम का दम

    June 13, 2025
    Latest Posts

    भीषण सड़क हादसे में दो की मौ’त, एक किशोरी जख्मी

    June 14, 2025

    झारखंड में आज इन जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

    June 14, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 14 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 14, 2025

    12वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में जामताड़ा की श्रेया दिखाएगी झारखंड टीम का दम

    June 13, 2025

    पाकुड़ में ATS की बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

    June 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.