Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 2:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लेह में 26वें किसान-जवान-विज्ञान मेले का किया उद्घाटन
    जोहार ब्रेकिंग

    लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लेह में 26वें किसान-जवान-विज्ञान मेले का किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लद्दाख पहुंचे। इस दौरान लेह में उन्होंने 26 वें किसान-जवान- विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। बता दें कि सिंह का यह दौरा काफी खास है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

    वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को माकपा नेता सीताराम येचुरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने की इजाजत दी थी। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने येचुरी को इजाजत देते हुए उन्हें हिदायत भी दी कि वह अपने दौरे का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए न करें।

    आज यानी कि बृहस्पतिवार को येचुरी भी कश्मीर दौरे पर रहेंगे। साथ ही अपनी पार्टी के सहयोगी और पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मिलेंगे। तारिगामी फिलहाल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही नजरबंद हैं।

    उल्लेखनीय है कि माकपा के नेता दो बार कश्मीर जाने की कोशिश कर चुके हैं। दोनों बार ही येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया था। एक दौरे में भाकपा के महासचिव डी राजा और उनका प्रतिनिधिमंडल भी साथ था।

    युवाओं के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया बड़ा ऐलान
    राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आने वाले दो से तीन माह में राज्य के विभिन्न विभागों में 50 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कहा कि हर कश्मीरी का जीवन हमारे लिए मूल्यवान है। राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट आसान हथियार है इसलिए इन कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी।

    राज्यपाल ने राज्य से जुड़े हर विषय पर खुलकर राज्य प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पनपे हालातों के बावजूद कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। हां, कुछ हिंसा फैलाने वाले जरूर घायल हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 370 को हटाने का लिया गया फैसला पूरे प्रदेश के हित में है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेहत के लिए रामबाण है लहसुन, जाने इसके फायदे
    Next Article प्याला स्टेशन के पास तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

    Related Posts

    देश

    अनंतनाग में व्हाइट कॉलर टेरर केस: डॉक्टर के घर छापेमारी

    November 16, 2025
    देश

    AIIMS CRE-4 भर्ती: 1386 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    November 15, 2025
    देश

    भाजपा नेता आरके सिंह पार्टी से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

    November 15, 2025
    Latest Posts

    रोहित शेट्टी ने किया ऐलान: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन जल्द, शो बंद होने की अफवाहों पर लगा विराम

    November 16, 2025

    स्कूल विवाद के चलते नाबालिग जूस विक्रेता को मा’रा चाकू

    November 16, 2025

    अनंतनाग में व्हाइट कॉलर टेरर केस: डॉक्टर के घर छापेमारी

    November 16, 2025

    पटना चौक-चौराहों पर PK का संन्यास पोस्टर, सियासत में तहलका

    November 16, 2025

    हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौ’त, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    November 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.