Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 1:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दीपिका पांडे, कहा- किसानों का दो लाख लोन माफ जल्द
    झारखंड

    पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दीपिका पांडे, कहा- किसानों का दो लाख लोन माफ जल्द

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड की नव नियुक्त कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. नेपाल हाउस मंत्रालय में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पदभार ग्रहण करते ही दीपिका एक्शन में नजर आईं. पद संभालने के बाद जोहार लाइव से बातचीत में दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार के पास कम समय बचे है. ऐसे में सभी योजनाओं को धरातल पर उतराने की कोशिश होगी. उन्होंने कहा कि पहले विधायक थीं तब भी किसानों की समस्या को दूर करने का काम करती थीं. अब मंत्री बनी हैं तो किसानों से संबंधित सभी योजनाओं को हर हाल में किसानों तक पहुंचना उनकी जिम्मेवारी है. मंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकार ने किसानों का दो लाख रुपये लोन माफ करने का फैसला लिया है. वह इसे जल्द पूरा करने का काम करेंगी. कहा कि झारखंड का कोई भी किसान अब बदहाल नहीं रहेगा. सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी.

    किसानों को फसलों का पूरा दाम मिले

    दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही किसानों की समस्या को प्रमुखता से दूर किया जा रहा है. कृषि विभाग किसानों की आमदनी बढ़ाने, उन्हें आर्थिक मदद करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है. निश्चित रूप से इन योजनाओं से किसानों की बदहाली दूर हो रही है. मंत्री ने कहा कि अब उन्होंने पदभार ग्रहण किया है तो जो काम पूर्व से चल रहे हैं उसे गति देने का काम करेंगी. उनकी प्राथमिकता में है कि किसानों को उनकी फसल का दाम पूरा मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस ने शुरू से ही किसानों के आय दोगुनी करने पर फोकस रखा है

    किसानों तक पानी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

    कृषि मंत्री ने कहा कि खेती सिंचाई पर निर्भर है. किसानों तक पानी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है. मेरा प्रयास होगा कि राज्य के किसानों का जीवन आसान हो. किसानों की खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कृषि विभाग के अंदर इंटर डिपार्टमेंट बनाने की कोशिश होगी, जो विभाग और किसानों के बीच सामंजस्य स्थापित करे. दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कृषि विभाग के में काम करने वाले लोग भी अपनी मांगें सरकार के पास रखते रहे हैं. विभाग में काम करने वालों की भी समस्याओं को दूर करने उनकी प्राथमिकता है.

    एक्शन किसानों ग्रहण दीपिका पांडे नेपाल हाउस पदभार लोन माफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीमा कर्मचारी संघ ने बीमा प्रीमियम से जीएसटी हटाने को लेकर सांसद को सौपा ज्ञापन
    Next Article 15 से 18 साल के ड्रॉपआउट बच्चे फिर से कर सकेंगे पढ़ाई, JEPC करायेगा NIOS में एडमिशन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025
    झारखंड

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025
    झारखंड

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय और पाएं कई फायदे

    August 1, 2025

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.