Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»SAIL के नए चेयरमैन पर फैसला आज, 10 दावेदारों में कड़ी टक्कर
    झारखंड

    SAIL के नए चेयरमैन पर फैसला आज, 10 दावेदारों में कड़ी टक्कर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 28, 2026Updated:March 28, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SAIL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro :स्टील ऑफिसर ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए डिपार्टमेंट के नाम पर आज यानी शनिवार को फैसला हो जाएगा। इस अहम पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ईडी प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। पूरे दिन इस पद को लेकर सस्पेंस बना रहेगा।

    सुबह इंटरव्यू, शाम तक नतीजे की उम्मीद

    जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों का ऑनलाइन इंटरव्यू सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर शाम 5 बजे से पहले नए चेयरमैन के नाम की घोषणा की जा सकती है। चयनित नाम को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी के पास भेजा जाएगा।

    दो महीने लग सकती है पूरी प्रक्रिया

    हालांकि नाम तय होने के बाद भी पूरी नियुक्ति प्रक्रिया में करीब डेढ़ से दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में इस्पात मंत्रालय ने अंतरिम व्यवस्था के तहत कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 तक इसका आदेश जारी हो सकता है।

    वर्तमान चेयरमैन दे चुके हैं इस्तीफा

    बता दें कि SAIL के मौजूदा चेयरमैन अमरेन्दु प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1 अप्रैल 2026 से कंपनी की सेवा से पूरी तरह अलग हो जाएंगे। ऐसे में नए चेयरमैन की नियुक्ति कंपनी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

    आधुनिकीकरण परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

    इस बार चेयरमैन के चयन में इस्पात मंत्रालय खास सतर्कता बरत रहा है। इसकी बड़ी वजह कंपनी में चल रही बड़ी आधुनिकीकरण परियोजनाएं हैं। करीब एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स का सीधा असर कंपनी की उत्पादन क्षमता, तकनीकी सुधार और लागत नियंत्रण पर पड़ेगा।
    नए चेयरमैन के सामने इन योजनाओं को समय पर पूरा करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

    अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर जोर

    चयन प्रक्रिया में ऐसे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके पास तकनीकी और प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ मजबूत नेतृत्व क्षमता और वित्तीय प्रबंधन की समझ हो। साफ है कि यह सिर्फ एक पद भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि SAIL के भविष्य की दिशा तय करने वाला फैसला है।

    इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

    चेयरमैन पद की दौड़ में कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें निदेशक वित्त एके पंडा, निदेशक माइनिंग मनीष राज गुप्ता, राउरकेला स्टील प्लांट के प्रभारी आलोक वर्मा, बीएसएल के ईडी प्रोजेक्ट अनीष सेन गुप्ता, माइंस ग्रुप के एमपी सिंह और वीके गिरी जैसे अधिकारी शामिल हैं।
    इसके अलावा राइट्स लिमिटेड के कृष्ण गोपाल अग्रवाल, रेलवे के अनूप कुमार सतपति और डॉ. हरिप्रसाद, साथ ही चेतन प्रकाश जैन भी इस रेस में हैं।

    कंपनी के भविष्य से जुड़ा फैसला

    SAIL के नए चेयरमैन का चयन सिर्फ एक नियुक्ति नहीं, बल्कि कंपनी के आने वाले वर्षों की दिशा तय करने वाला अहम फैसला है। अब सबकी नजर शाम तक आने वाले नतीजे पर टिकी है।

    Also Read : उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    Bokaro Steel Plant BSL News Business News India Corporate Leadership Corporate News India India Industry News Jharkhand news Latest news PSU News India public sector undertaking ranchi news SAIL Chairman SAIL Chairman Selection SAIL Interview SAIL News Steel Authority of India Steel Industry India Steel Ministry India Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    Next Article सफाई के इंतजार में महानाला, बदबू और मच्छरों से बेहाल लोग

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.