वायनाड: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 174 हो गयी, जबकि 225 लोग अब भी लापता हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार, कुल 191 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. बताया कि मंगलवार सुबह मेप्पाडी के वेल्लारीमाला गांव के मुंडक्कई और चूरमाला में भारी बारिश से हुए भीषण भूस्खलन के कारण कुल 191 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा चूरमाला, अट्टामाला और मुंदक्कई और वेल्लारीमाला गांव का अधिकांश हिस्सा भूस्खलन में बह गया. मुंदक्कई पंचायत के सदस्य के बाबू ने कहा, अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने का संदेह है. इस बीच, सेना और केरल अग्निशमन बल ने घायलों को निकालने और शवों को दुर्घटनास्थल से हटाने के लिए मुंदक्कई को चूरीमाला से जोड़ने के लिए एक अस्थायी पुल का निर्माण किया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 78 शवों को मेप्पाडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 31 शवों को मलप्पुरम जिले के नीलांबुर जिला अस्पताल में रखा गया है.
केरल में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 174 हुई, 225 अब भी लापता

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleजमुई में 25 लाख रुपये की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

