Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन,  पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक जताया 
    झारखंड

    शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन,  पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक जताया 

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : हिंदू धर्म गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया. वह 99 साल के थे. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के झोतेश्वर मंदिर में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. द्वारका की शारदा पीठ और ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य ने 2 सितंबर को ही अपना 99 वां जन्मदिन मनाया था. पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.  

    शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितंबर 1924 को मध्यप्रदेश राज्य के सिवनी जिले में जबलपुर के पास दिघोरी गांव में ब्राह्मण परिवार में पिता धनपति उपाध्याय और मां गिरिजा देवी के यहां हुआ. माता-पिता ने इनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा. 9 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़ कर धर्म यात्रायें प्रारम्भ कर दी थीं, इस दौरान वह काशी पहुंचे और यहां उन्होंने ब्रह्मलीन श्री स्वामी करपात्री महाराज वेद-वेदांग, शास्त्रों की शिक्षा ली. यह वह समय था जब भारत को अंग्रेजों से मुक्त करवाने की लड़ाई चल रही थी.

    स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को मिली शंकराचार्य की उपाधि: 

    1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा तो वह भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े और 19 साल की उम्र में वह ‘क्रांतिकारी साधु’ के रूप में प्रसिद्ध हुए. इसी दौरान उन्होंने वाराणसी की जेल में 9 और मध्यप्रदेश की जेल में 6 महीने की सजा भी काटी. वे करपात्री महाराज की राजनीतिक दल राम राज्य परिषद के अध्यक्ष भी थे. 1950 में वे दंडी संन्यासी बनाये गए और 1950 में शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती से दंड से संन्यास की दीक्षा ली और स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती नाम से जाने जाने लगे. 1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली.

    हिंदुओं को संगठित करने की भावना से आदिगुरु भगवान शंकराचार्य ने 1300 वर्ष पहले भारत के चारों दिशाओं में चार धार्मिक राजधानियां (गोवर्धन मठ, श्रृंगेरी मठ, द्वारका मठ एवं ज्योतिर्मठ) बनाईं. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी दो मठों (द्वारका एवं ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य हैं. शंकराचार्य का पद हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है, हिंदुओं का मार्गदर्शन एवं भगवत् प्राप्ति के साधन आदि विषयों में हिंदुओं को आदेश देने के विशेष अधिकार शंकराचार्यों को प्राप्त होते हैं.

    पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह ने जताया शोक : 

    शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति!’ गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. सनातन संस्कृति व धर्म के प्रचार-प्रसार को समर्पित उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे. उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें. ॐ शांति.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद एक दुष्कर्म के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
    Next Article एक पहल स्वयंसेवी संस्था की ओर से रांची प्रेस क्लब में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

    Related Posts

    गिरिडीह

    रामपुरहाट-डुमरी हाईवे पर फिर हुआ भू-धंसान

    July 12, 2025
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025 : जानिए मेले में क्या है महंगा और क्या सस्ता

    July 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : तेतुलिया मौजा में 100 एकड़ घोटाला, CID ने किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन गिरफ्तार

    July 12, 2025
    Latest Posts

    रामपुरहाट-डुमरी हाईवे पर फिर हुआ भू-धंसान

    July 12, 2025

    NH-922 पर भीषण सड़क हादसा, बालू लदा ट्रक आपस में टकराया, ड्राइवर की हालत नाजुक

    July 12, 2025

    श्रावणी मेला 2025 : जानिए मेले में क्या है महंगा और क्या सस्ता

    July 12, 2025

    तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में महागठबंधन की अहम बैठक शुरू

    July 12, 2025

    एयरपोर्ट पर बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.