Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 6:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 राजमिस्त्री की मौत, प्रशासन का हर संभव मदद का आश्वासन
    झारखंड

    सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 राजमिस्त्री की मौत, प्रशासन का हर संभव मदद का आश्वासन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 लोगों की मौत हो गई है। मामला रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोभी मोड़ का है। मरने वाले तीनों युवकों की पहचान 26 वर्षीय कामिल गिद्ध,28 वर्षीय संजय मिंज व 25 वर्षीय मनु स्वांसी के रूप में की गई है। यह सभी लोग बकसपुर गांव के रहने वाले थे। पेशे से राजमिस्त्री का काम करते थे।

    सोमवार देररात दस बजे तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर काम से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से गुमला आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि इन युवकों के पीछे कुछ और मजदूर वापस आ रहे थे। उन्होंने इनकी बाइक को ट्रक के चक्के के नीचे पड़े हुए देखा। तीनों युवक इसमें फंसे हुए थे। इसके बाद इन्हें बाहर निकाला गया। पता चला कि युवकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही घटना की खबर गांव पहुंची। चौतरफा कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को तीनों का शव गांव पहुंचा। इससे गांव में आक्रोश फैल गया।

    घटना के विरोध में लोग सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरने को तैयार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग इन शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। तीनों मृतको में कामिल गिद्ध व संजय मिंज का विवाह हो चुका था। कामिल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमे 8 वर्ष का विलसन मिंज,6 वर्ष की जोसी मिंज व एक वर्ष का आयुष शामिल है।

    संजय के दो बच्चे हैं। इनमे 8 वर्ष की अनुप्रिया व 3 वर्ष की आकृति शामिल है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में चले गए हैं । ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मृतक काफी गरीब परिवार के थे। तीनों अपने परिवार के इकलौता कमाऊ बेटे थे। तीनों की मौत के बाद ग्रामीण जिला प्रशासन से तीनों परिवारों की मदद की गुहार लगाते नजर आए।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई राउंड गोलियों की बौछार
    Next Article पुलिस ने गांजे की 149.5 KG नशे का सामान किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.