Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला में वृद्ध महिला की घर में मिली लाश, हत्या की आशंका
    झारखंड

    गुमला में वृद्ध महिला की घर में मिली लाश, हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : जिले के सिसई थाना क्षेत्र के कोड़ेकेरा सेमरा गांव में वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि शव को देखने से ऐसा लग है कि वारदात को करीब 72 घंटे पूर्व अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर बसिया सर्किल पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार यादव ,थाना प्रभारी कृष्णा कुमार तिवारी, इंद्रजीत कुमार,हेमराज कुमार सदलबल के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

    पुलिस हत्या के सभी पहलू पर जांच शुरू कर दिया है। मरने वाली महिला की पहचान बुधनी देवी के रूप की गई। उसकी उम्र करीब 62 वर्ष थी। इस बावत महिला के बेटे गुड्डू उरांव ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला गांव में अकेले रहती थी। उसका बड़ा बेटा गुड्डू उरांव बोकारो और छोटा बेटा कमल बारला अपने ससुराल में रहता है।

    दोनों भाई मां के संपर्क में रहते थे। एक जनवरी से मां से संपर्क नहीं हो पा रहा था। ग्रामीणों से पता चला कि उसको किसी ने नहीं देखा है। घर में ताला लगा हुआ है। इसके बाद बोकोरो से गांव पहुंचा। मां की खोज शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर ग्रामीणों के सहयोग से घर का ताला को तोड़कर अंदर गया। देखा कि जमीन के बिस्तर में मां मृत अवस्था मे पड़ी है।

    उसकर सिर में गंभीर चोट के निशान है। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट का निशान था। ऐसा लग रहा है कि अज्ञात अपराधियो ने हत्या कर बाहर से ताला लगा दिया। मौके से फरार हो गए। इस बावत पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने कहा कि शव को देखने से लगता है हत्या 2-3 दिन पूर्व में की गई है। पुलिस सभी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियो को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों ने किया हमला, दो अंगरक्षकों की हत्या की
    Next Article बोकारो में रेलवे साइडिंग में फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल बाइक और मोबाइल बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    June 20, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन

    June 20, 2025
    खूंटी

    2 दिनों से कोयल नदी में फसे ग्रामीणों को NDRF की मदद से किया गया रेस्क्यू

    June 20, 2025
    Latest Posts

    चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    June 20, 2025

    कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    June 20, 2025

    जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    June 20, 2025

    झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन

    June 20, 2025

    बिहार में हटाए जाएंगे सभी DCLR, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.