Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 3:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गांव पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं…
    झारखंड

    गांव पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Potka: पोटका प्रखंड के भाटिन पंचायत अंतर्गत चाटीकोचा गांव का निरीक्षण करने पहुंचे DC श्री कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने यूसीआईएल (UCIL) से संबंधित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार एवं स्वास्थ्य संकट को लेकर कई अहम मुद्दे उठाए।

    ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कई प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है न ही रोजगार की व्यवस्था हुई है। मृत कर्मियों के परिजनों को अब तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है वहीं प्रक्रियाधीन मामलों में भी देरी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार के अभाव में गांव में बेरोजगारी की समस्या विकराल होती जा रही है।

    गांव में दूषित पेयजल आपूर्ति और टेलिंग पॉन्ड से उठने वाले यूरेनियम कचरे के धूलकणों के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष यह भी स्पष्ट किया कि वे बेनशोल में प्रस्तावित पुनर्वास योजना के पक्ष में हैं और उस पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

    निरीक्षण के क्रम में DC ने गांव से सटे टेलिंग पॉन्ड का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि यह टेलिंग पॉन्ड कई बार ओवरफ्लो करता है जिससे जलस्रोत प्रदूषित हो रहा है और गर्मियों में उड़ने वाले धूलकण लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं। DC ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और प्रशासन चरणबद्ध ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

    निरीक्षण के उपरांत DC ने संबंधित प्रखंड अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    Also read: नदी किनारे मिला युवक का श’व, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    Also read: टाटा स्टीलकर्मी से बदसलूकी पर SSP का एक्शन, दोषी सिपाही निलंबित

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदी किनारे मिला युवक का श’व, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका
    Next Article बैंक से पैसे निकालते ही वृद्ध से लूट, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जमशेदपुर

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025
    झारखंड

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025
    जामताड़ा

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025
    Latest Posts

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.