Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 2:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अचानक बिजली विभाग का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीसी कंचन सिंह, कहा -बिजली जैसी मूलभूत सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    झारखंड

    अचानक बिजली विभाग का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीसी कंचन सिंह, कहा -बिजली जैसी मूलभूत सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: बिजली की जिले में खराब व्यवस्था को देखते हुए अचानक उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह रात्रि 8 बजे विद्युत विभाग का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई। उन्होंने जिले में बार-बार हो रही बिजली कटौती और उसकी मुख्य वजहों की जानकारी ली। विशेष रूप से इस भीषण गर्मी में ब्रेकडाउन के कारण आम नागरिकों को हो रही असुविधा पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जिले में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, तकनीकी खराबी, ट्रांसफार्मर की स्थिति तथा लाइन मेंटेनेंस संबंधी विवरण प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक विद्युत कटौती न हो।

    उपायुक्त ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि जिले भर में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा ब्रेकडाउन की स्थिति में त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही हो। इसके लिए आवश्यक संसाधनों एवं तकनीकी टीम की तत्परता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और सूचना प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

    उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    Also read: सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह पति संग पहुंची रामरेखा धाम, जिले की सुख-समृद्धि व शांति के लिए की पूजा

    Also read: मवेशी चराने गए शख्स की ठनका गिरने से मौत

    Also read: विधायक सुदीप गुड़िया ने कृषि मंत्री से की मुलाकात…

    Also read: शहीद जवान लखींद्र मुंडा को सांसद जोबा मांझी ने दी श्रद्धांजलि

    jharkhand News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCCL और L&T को TSPC की चेतावनी, बिना इजाजत किसी ने भी काम किया तो…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 02 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जामताड़ा

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025
    झारखंड

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025
    Latest Posts

    Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा…

    July 21, 2025

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025

    साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर मांगते थे फिरौती, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.