Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 10:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान
    जोहार ब्रेकिंग

    डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बाकारो डीसी अजय नाथ झा ने सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो गांव पहुंचे। उन्होंने खेतों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और धान के बीचड़ा एवं रोपनी कार्य की स्थिति का जायजा लिया। खेतों में जाकर उन्होंने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक महिला किसान सावित्री देवी ने डीसी अजय नाथ झा को बताया कि उसे जो बीज मिला था, वह खराब हो गया। किसान कमलेश महतो ने भी बताया कि विभाग से उसे बीज नहीं मिला, जिस कारण बाजार से बीज खरीदकर खेत में डाला, लेकिन वह भी खराब हो गया। इस पर डीसी ने तत्काल जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 24 घंटे के भीतर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए। उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्थानीय स्तर पर धान बीज का एक पूल तैयार किया जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर त्वरित वितरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि रोपनी कार्य में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने आवश्यक बीज की मात्रा और उपलब्धता का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

    प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश

    धान रोपनी और बीज वितरण की स्थिति की निगरानी के लिए उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर मदद के लिए तत्पर है।

    बीज विक्रेताओं पर नजर और सख्त कार्रवाई के निर्देश

    उपायुक्त ने बीज विक्रेताओं पर निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    डीसी अजय नाथ झा का यह दौरा न केवल किसानों के लिए आशा की किरण लेकर आया, बल्कि यह भी दिखाया कि प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है। त्वरित कार्रवाई और योजनाबद्ध रणनीति से अब किसानों को समय पर बीज मिल सकेगा, जिससे रोपनी कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगा।

    Also Read : बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश

    DC Ajay Nath Jha solved the problems of the farmers in the field itself डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी
    Next Article फोवा के महोत्सव में विशाखा वर्मा बनी सावन क्वीन

    Related Posts

    झारखंड

    राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

    July 14, 2025
    झारखंड

    फोवा के महोत्सव में विशाखा वर्मा बनी सावन क्वीन

    July 14, 2025
    जमशेदपुर

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025
    Latest Posts

    राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

    July 14, 2025

    फोवा के महोत्सव में विशाखा वर्मा बनी सावन क्वीन

    July 14, 2025

    डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान

    July 14, 2025

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025

    ग्रामीण इलाकों में जल्द हो पुलों का निर्माण : बाबूलाल मरांडी

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.