Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कलकत्ता हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और बॉम्बे हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बहू बनी जामताड़ा के साइबर ठगों का शिकार, 4 गिरफ्तार
    झारखंड

    कलकत्ता हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और बॉम्बे हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बहू बनी जामताड़ा के साइबर ठगों का शिकार, 4 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा। जामताड़ा के साइबर अपराधियों के हौंसला बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इन अपराधियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को ही अपने साइबर ठगी का शिकार बना लिया। साइबर अपराधियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के खाते से करीब ढाई लाख रुपये उड़ा दिये।

    कलकत्ता हाइकोर्ट के जज और एक अन्य से ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस ने चार शातिरों को दबोचा है। कोलकाता पुलिस ने करामाटांड पुलिस के साथ मिलकर सभी आरोपियों के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झिलुआ गांव के शिवशंकर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कोलकाता ठाकुरपूकर थाना में केस दर्ज है।

    जबकि, कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस चतुर्वेदी के खाते से 2.50 लाख रुपये उड़ाने वाले तीन आरोपियों को करमाटांड़ के मटटांड़ से शिव शंकर मंडल, मिथुन मंडल और तपन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है।

    इन तीनों आरोपियों पर कोलकाता के टालीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जामताड़ा न्यायालय में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गई।

    इन आरोपियों के पास से आधा दर्जन मोबाइल और दर्जनभर से ज्यादा सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं। कोलकाता पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन आरोपियों ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत कई अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

    इन शातिरों ने बकाया बिजली बिल भुगतान और विभिन्न कंपनियों के ईकामर्स पोर्टल पर कस्टमर केयर के तौर अपना नंबर डालकर तकरीबन 12 लाख रुपये से भी ज्यादा की ठगी की है।

    वहीं, दूसरी ओर बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बहू और हाईकोर्ट के वकील से एक लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपियों को तलाश में मुंबई पुलिस जामताड़ा पहुंची है।

    इस ठगी के मामले में थाने के नवापाड़ा में केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस फिलहाल इस संबंध ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    Jharkhand news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : सीसीएल कर्मी की हत्या कर शव फेंका रेलवे पटरी पर, एफएसएल टीम कर रही जांच
    Next Article राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में मिली थी दो साल की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.