Ranchi : रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत हेन्देबिली पंचायत में आज डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान के तहत डालसा (DLSA) की टीम ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में LADC डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी शिला तिग्गा, किरण कुमारी, आशीष बैठा, जगमोहन मुंडा, रामजीत महतो, दीपक गंझू, मुखिया दशमी मिंज और राजा वर्मा शामिल हुए।
राजेश कुमार सिन्हा ने बाल विवाह और बाल श्रम को मुख्य मुद्दा बनाते हुए कहा कि 18 वर्ष से पहले बच्चियों की शादी कराना अपराध है। उन्होंने बताया कि बच्चों से मजदूरी कराना भी गैरकानूनी है और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को स्कूल भेजें।
उन्होंने नशा, डायन प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित वादों के निपटारे की प्रक्रिया और लाभ बताए। पीएलवी दीपक गंझू और अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवा, वृद्धा पेंशन, मजदूर निबंधन कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में लिफलेट और पम्पलेट का वितरण किया गया।
Also Read : मनरेगा में मजदूरी भुगतान में हुई देरी तो सात कर्मियों पर लगा दिया जुर्माना
Also Read : पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 8 मिनट में ही कराई गई लैंडिंग
Also Read : इनकम टैक्स ऑफिस में मारधाड़, असिस्टेंट कमिश्नर सस्पेंड
Also Read : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, कई योजनाओं पर हुई चर्चा
Also Read : धनबाद के इस जंगल में सनसनी… जानें क्यों
Also Read : मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, 3.63 किलो गांजा बरामद