Ranchi : झारखंड में पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में जोरदार बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिर गया और मौसम ठंडा हो गया। मोंथा तूफान की वजह से पूरे राज्य में यही हाल है। तूफान अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। रांची मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- जिले : रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा।
- बारिश के साथ वज्रपात भी होगा।
- दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है। घर से बाहर निकलें तो सावधानी बरतें।
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) | AQI | वायु गुणवत्ता स्थिति |
| रांची | 26 | 20 | 119 | मध्यम (Moderate) |
| जमशेदपुर | 29 | 23 | 123 | मध्यम (Moderate) |
| धनबाद | 30 | 22 | 92 | संतोषजनक (Satisfactory) |
| बोकारो | 28 | 22 | 110 | मध्यम (Moderate) |
31 अक्टूबर तक बारिश जारी
तूफान का असर 31 अक्टूबर तक रहेगा। 1 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 31 तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। पूरे राज्य में सतर्क रहें।
किसानों के लिए अलर्ट
मोंथा तूफान का नाम थाईलैंड के एक सुगंधित फूल पर रखा गया है। तेज बारिश, वज्रपात और हवा से फसलें खराब हो सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फसल काटकर सुरक्षित जगह रखें।

Also read : देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

