Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए
    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: साउथ-वेस्ट जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 वर्षीय साइबर ठग चौथमल सैनी को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक महिला से 29 लाख रुपए की ठगी की थी। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल हुआ एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया। चौथमल साइबर पुलिस थाने के दो ठगी के मामलों में वांछित था।

    डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि महिला शिकायतकर्ता एस. श्रीवास्तव ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की कि व्हाट्सएप के जरिए उन्हें ऑनलाइन पार्ट-टाइम टास्क जॉब के लिए एक वेबसाइट से जोड़ा गया। शुरू में उनके द्वारा बताए गए बैंक खातों में पैसे जमा किए गए, और वेबसाइट पर उनके खाते में समान राशि दिखाई गई। इस राशि का उपयोग वेबसाइट पर ट्रेडिंग के लिए किया गया। महिला ने 29 लाख रुपये का निवेश किया और वेबसाइट पर उनका मुनाफा करोड़ों में दिखाया गया। हालांकि, जब उन्होंने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उन्हें रोक दिया गया, और तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

    शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। एसीपी ऑपरेशंस विजय कुमार की निगरानी में टीम ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल फुटप्रिंट्स और मनी ट्रेल का विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि आरोपी राजस्थान के जयपुर और सीकर से फर्जी पहचान के साथ व्हाट्सएप के जरिए ठगी कर रहे थे। सीकर और जयपुर में छापेमारी के बाद चौथमल सैनी को गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में उसने बताया कि वह कोविड के बाद अपने स्कूल के घाटे को पूरा करने के लिए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था।आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ और जांच में वह साइबर पुलिस थाने के एक अन्य ठगी मामले में भी शामिल पाया गया। पुलिस ने आरोपी के अन्य सहयोगियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    Also read: रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Cyber cyber crime News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट
    Next Article बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.